प्रधानमंत्री मोदी ने इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू को दी नए साल की बधाई

New Year greetings to Israeli PM Benjamin Netanyahu
New Year greetings to Israeli PM Benjamin Netanyahu

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की. इसकी जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में दी.

पीएम ने लिखा मुझे अपने मित्र, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात करके और उन्हें तथा इज़राइल की जनता को नव वर्ष की शुभकामनाएँ देकर प्रसन्नता हुई। हमने आने वाले वर्ष में भारत-इज़राइल रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। हमने क्षेत्रीय स्थिति पर भी विचार-विमर्श किया और आतंकवाद से और अधिक दृढ़ संकल्प के साथ लड़ने के अपने साझा संकल्प की पुष्टि की।

आतंकवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

बीते साल दिसंबर के दूसरे सप्ताह इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत–इज़राइल की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा की। बातचीत के दौरान दोनों देशों ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति दोहराई और साफ शब्दों में कहा कि आतंकवाद को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गाजा पीस प्लान जल्द लागू करने पर जोर

प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर भी विचार-विमर्श किया। पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत क्षेत्र में न्यायपूर्ण और स्थायी शांति के प्रयासों का समर्थन करता है। उन्होंने गाजा पीस प्लान को जल्द लागू किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। बातचीत के अंत में दोनों नेताओं ने आपसी संपर्क बनाए रखने पर भी सहमति जताई।

लगातार संवाद के मायने

दोनों नेताओं के बीच लगातार हो रही बातचीत भारत और इज़राइल के बीच बढ़ते सहयोग और मजबूत संवाद का संकेत है। यह साझेदारी केवल रक्षा और सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि विदेश नीति और क्षेत्रीय शांति जैसे अहम मुद्दों पर भी दोनों देश मिलकर काम कर रहे हैं। मोदी और नेतन्याहू के बीच इस तरह की बातचीत कोई नई बात नहीं है, इससे पहले भी दोनों नेता कई बार फोन पर संपर्क कर चुके हैं।

HIndustan Uday News

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • All Posts
  • Business
  • Entertainment
  • Horoscope & Bhakti
  • International
  • News
  • Sports
  • Technology
HINDUSTAN UDAY NEWS

Hindustan Uday News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो राजनीति, देश-दुनिया, खेल, व्यवसाय और लाइफस्टाइल सहित सभी प्रमुख विषयों पर सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

  • #latest news in hindi
  • #breaking news in hindi

©2026 Created with Hindustan Uday Digital