Indigo Flight Crisis : नए सुरक्षा नियमों के बाद उड़ानें प्रभावित

Indigo Flight Crisis
Indigo Flight Crisis

Indigo Flight Crisis , भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो (IndiGo) इन दिनों बड़ी परेशानी से गुजर रही है। DGCA के नए सुरक्षा नियमों के कारण कंपनी को क्रू की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इसका असर इंडिगो की उड़ानों पर साफ दिख रहा है। लगातार तीसरे दिन भी बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द और देरी से चल रही हैं।

250 से अधिक फ्लाइट्स कैंसिल

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को सिर्फ दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इंडिगो की 250 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं। जिनमें किस एयरपोर्ट पर कितनी Indigo Flight कैंसल हुई हैं उनका ब्यौरा इस प्रकार है ।

दिल्ली एयरपोर्ट – 95 फ्लाइट्स रद्द

मुंबई एयरपोर्ट – 86 फ्लाइट्स रद्द

बेंगलुरु एयरपोर्ट – 73 फ्लाइट्स रद्द

इसके अलावा:

हैदराबाद में 33 फ्लाइट्स,

जयपुर में 4,

इंदौर में 3 उड़ानें रद्द हुई हैं।

कई यात्रियों ने बताया कि वे पूरी रात एयरपोर्ट पर Indigo Flight का इंतजार करते रहे।

Indigo Flight Crisis क्यों हुई?

DGCA ने 1 नवंबर से नए सुरक्षा नियम लागू किए हैं, जिन्हें Flight Duty Time Limitation (FDTL) कहा जाता है। इन नियमों के तहत:

पायलट अब रोजाना सिर्फ 8 घंटे उड़ान भर सकते हैं

रात में लैंडिंग की लिमिट 6 से घटाकर 2 कर दी गई

क्रू को हर 24 घंटे में कम से कम 10 घंटे आराम देना अनिवार्य है

इन बदलावों का प्रभाव सबसे ज्यादा इंडिगो पर पड़ा है क्योंकि:

इसके पास 434 विमान हैं

देश में ऑपरेट की जाने वाली 60% घरेलू उड़ानें इसी की हैं

इंडिगो रोज़ लगभग 2,300 फ्लाइट्स उड़ाती है

DGCA के अनुसार, सिर्फ नवंबर महीने में इंडिगो की 1,232 उड़ानें रद्द हुईं, जिनमें से 755 उड़ानें सीधे FDTL नियमों के कारण प्रभावित हुईं।

यात्रियों की परेशानियाँ बढ़ीं

दिल्ली और बेंगलुरु एयरपोर्ट पर कई यात्री गुस्से में दिखे। कई उड़ानें 6 से 7 घंटे तक देरी से चल रही थीं।

हैदराबाद और मुंबई में यात्रियों की लंबी कतारें और एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति देखने को मिली।

इंडिगो की सफाई

इंडिगो ने कहा कि: सर्दियों में शेड्यूल चेंज, सिस्टम की तकनीकी दिक्कतें, खराब मौसम, और FDTL नियम

इन सब वजहों से उड़ानों पर बड़ा असर पड़ा है। एयरलाइन का दावा है कि 5 दिसंबर तक स्थिति सामान्य हो जाएगी।

DGCA ने मांगा जवाब

DGCA ने इस पूरे मामले पर इंडिगो से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और कहा है कि वह स्थिति की समीक्षा कर रहा है ताकि यात्रियों को होने वाली परेशानी कम की जा सके।

निष्कर्ष

Indigo Flight Crisis ने देशभर में हजारों यात्रियों को प्रभावित किया है।

नए सुरक्षा नियम भले ही यात्रियों की सुरक्षा के लिए लागू किए गए हों, लेकिन इंडिगो की मौजूदा व्यवस्था पर इसका बड़ा असर हुआ है।
यह भी पढ़ें : अमेरिका में F-16 fighter jet crash : पायलट सुरक्षित

Pradeep Dabas

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • All Posts
  • Business
  • Entertainment
  • Horoscope & Bhakti
  • International
  • News
  • Sports
  • Technology
HINDUSTAN UDAY NEWS

Hindustan Uday News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो राजनीति, देश-दुनिया, खेल, व्यवसाय और लाइफस्टाइल सहित सभी प्रमुख विषयों पर सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

  • #latest news in hindi
  • #breaking news in hindi

©2026 Created with Hindustan Uday Digital