
राजधानी में होली पर नो ड्राई डे रहेगा, यानी शराब की दुकानें खुली रहेगी। राजधानी दिल्ली जहां बीते कई वर्षों में होली पर कभी शराब की दुकानें नहीं खुली लेकिन बीजेपी की रेखा गुप्ता सरकार को शराब की दुकानों को आज होली पर खोलने की इजाजत दे दी है । अब इसे प्यार शराब कारोबारियों पर मेहरबानी नहीं कहें तो और क्या कहें । होली पर शराब पीकर लोग जो हुड़दंग मचाते हैं क्या रेखा गुप्ता सरकार इससे अंजान है। ये सभी जानते है कि होली से पहले ही लोग अपना शराब का कोटा रिजर्व कर लेते हैं तो आज ऐसी क्या नौबत आ गई थी कि रेखा गुप्ता सरकार ने ठेकों को खोलने की इजाजत दे दी ।
सरकार ने क्यों लिया ये फैसला
सरकार ने इस फैसले पर चुप्पी साध ली है । आबकारी विभाग के सूत्रों का कहना है शराब बिक्री से तो राजस्व का घाटा पूरा नहीं हो पा रहा है तो उसी राजस्व के टारगेट को पूरा करने के लिए यह फैसला लिया गया है । तो क्या आज अगर शराब की दुकानें खोलने से शराब का टारगेट पूरा हो जाएगा । बता दें कि आबकारी विभाग 31 मार्च 2026 तक के ड्राई डे को लेकर पहले ही आदेश जारी कर चुका है। मार्च में कुल तीन ड्राई डे आधिकारिक तौर पर घोषित किए गए हैं।
तीन दिन था मार्च में ड्राई डे
इनमें 21 मार्च को ईद-उल-फितर, 26 मार्च को रामनवमी और 31 मार्च को महावीर जयंती को शराब की दुकानें बंद रहेंगी। मगर, होली वाले दिन ड्राई डे को लेकर आदेश में कोई जिक्र नहीं है। जबकि बीते वर्षों में होली वाले दिन ड्राई डे को लेकर आदेश जारी होता रहा है। लेकिन इस बार होली पर शराब की रिटेल दुकानों के साथ-साथ होटल, रेस्तरां, क्लब में भी शराब परोसने पर कोई रोक नहीं रहेगी।
दिल्ली में शराब की कितनी दुकानें ?
दिल्ली में शराब की 746 से अधिक शराब की दुकानें हैं। सरकार के इस फैसले को लेकर विपक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई है । विपक्ष का कहना है कि होली वाले दिन शराब की दुकानें खोले जाने से हुड़दंग बढ़ेगा। इससे आपराधिक घटनाओं की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि सरकार ने इस फैसले पर अपना कोई पक्ष नहीं दिया है।मौन व्रत धारण कर लिया है।








