शराब कारोबारियों पर रेखा गुप्ता सरकार मेहरबान,दिल्ली में होली पर NO Dry Day, खुली रहेंगी शराब की दुकानें ?

Rekha Gupta, Government is kind to liquor traders, no dry day on Holi in Delhi, will liquor shops remain open
Rekha Gupta, Government is kind to liquor traders, no dry day on Holi in Delhi, will liquor shops remain open

राजधानी में होली पर नो ड्राई डे रहेगा, यानी शराब की दुकानें खुली रहेगी। राजधानी दिल्ली जहां बीते कई वर्षों में होली पर कभी शराब की दुकानें नहीं खुली लेकिन बीजेपी की रेखा गुप्ता सरकार को शराब की दुकानों को आज होली पर खोलने की इजाजत दे दी है । अब इसे प्यार शराब कारोबारियों पर मेहरबानी नहीं कहें तो और क्या कहें । होली पर शराब पीकर लोग जो हुड़दंग मचाते हैं क्या रेखा गुप्ता सरकार इससे अंजान है। ये सभी जानते है कि होली से पहले ही लोग अपना शराब का कोटा रिजर्व कर लेते हैं तो आज ऐसी क्या नौबत आ गई थी कि रेखा गुप्ता सरकार ने ठेकों को खोलने की इजाजत दे दी ।

सरकार ने क्यों लिया ये फैसला

सरकार ने इस फैसले पर चुप्पी साध ली है । आबकारी विभाग के सूत्रों का कहना है शराब बिक्री से तो राजस्व का घाटा पूरा नहीं हो पा रहा है तो उसी राजस्व के टारगेट को पूरा करने के लिए यह फैसला लिया गया है ।  तो क्या आज अगर शराब की दुकानें खोलने से शराब का टारगेट पूरा हो जाएगा । बता दें कि आबकारी विभाग 31 मार्च 2026 तक के ड्राई डे को लेकर पहले ही आदेश जारी कर चुका है। मार्च में कुल तीन ड्राई डे आधिकारिक तौर पर घोषित किए गए हैं।

तीन दिन था मार्च में ड्राई डे

इनमें 21 मार्च को ईद-उल-फितर, 26 मार्च को रामनवमी और 31 मार्च को महावीर जयंती को शराब की दुकानें बंद रहेंगी। मगर, होली वाले दिन ड्राई डे को लेकर आदेश में कोई जिक्र नहीं है। जबकि बीते वर्षों में होली वाले दिन ड्राई डे को लेकर आदेश जारी होता रहा है। लेकिन इस बार होली पर शराब की रिटेल दुकानों के साथ-साथ होटल, रेस्तरां, क्लब में भी शराब परोसने पर कोई रोक नहीं रहेगी।

दिल्ली में शराब की कितनी दुकानें ?

दिल्ली में शराब की 746 से अधिक शराब की दुकानें हैं। सरकार के इस फैसले को लेकर विपक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई है । विपक्ष का कहना है कि होली वाले दिन शराब की दुकानें खोले जाने से हुड़दंग बढ़ेगा। इससे आपराधिक घटनाओं की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि सरकार ने इस फैसले पर अपना कोई पक्ष नहीं दिया है।मौन व्रत धारण कर लिया है।

HIndustan Uday News

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • All Posts
  • Business
  • Entertainment
  • Horoscope & Bhakti
  • International
  • News
  • Sports
  • Technology
HINDUSTAN UDAY NEWS

Hindustan Uday News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो राजनीति, देश-दुनिया, खेल, व्यवसाय और लाइफस्टाइल सहित सभी प्रमुख विषयों पर सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

  • #latest news in hindi
  • #breaking news in hindi

©2026 Created with Hindustan Uday Digital