वंदे मातरम् का विरोध कांग्रेस के DNA में : Amit Shah का बड़ा आरोप

 Amit Shah bole: vande mataram ka virodh congress ke DNA mein
Amit Shah bole: vande mataram ka virodh congress ke DNA mein

राज्यसभा में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर चर्चा हो रही है । चर्चा के दौरान गृह मंत्री Amit Shah ने कहा कि जो लोग वंदे मातरम् के महत्व को नहीं समझते, वही इसे चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं।

150 साल से वंदे मातरम् देश की आत्मा का अभिन्न हिस्सा

यह बयान तब आया जब एक दिन पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने लोकसभा में पूछा था कि जब वंदे मातरम् 150 साल से देश की आत्मा का अभिन्न हिस्सा है, तो अब इसकी चर्चा क्यों हो रही है? क्या कारण है? बंगाल चुनाव?

प्रियंका गांधी के सवाल का जवाब देते हुए शाह ने कहा कि  : ” पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय नेहरू से लेकर आज तक कांग्रेस ने वंदे मातरम् गीत का विरोध किया”

Amit Shah ने कांग्रेंस नेता प्रियंका गांधी का नाम लिए बिना कांग्रेस पर हमला बोला । शाह ने कहा कि

“जब वंदे मातरम् 100 साल का हुआ था, तब देशभर में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ था और जब आज 150 साल पूरे होने पर वंदे मातरम् पर चर्चा हो रही है, तब गांधी परिवार के दोनों सदस्य सदन में मौजूद नहीं थे।”

अमित शाह ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के DNA में ही वंदे मातरम् का विरोध रहा है।

राष्ट्रगीत के लिए सालभर का कार्यक्रम

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर केंद्र सरकार ने वर्षभर कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया है।

2 दिसंबर को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सभी दलों से बैठक की थी, जिसमें तय हुआ कि:

8 दिसंबर को लोकसभा

9 दिसंबर को राज्यसभा में वंदे मातरम् पर विशेष चर्चा होगी।

राज्यसभा में बोलते हुए  गृह मंत्री Amit Shah ने कहा कि “वंदे मातरम् वह गीत है जिसे महात्मा गांधी ने देश की आत्मा कहा। वंदे मातरम् गीत आजादी के आंदोलन में प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत रहा है।”

उन्होंने बताया कि:

आजादी के समय श्यामजी कृष्ण वर्मा, मैडम भीखाजी कामा, और वीर सावरकर ने जो तिरंगा बनाया था उसमें स्वर्णिम अक्षरों में वंदे मातरम् लिखा था।

हर घर तिरंगा अभियान शुरू करते समय भी संदेश दिया गया था कि तिरंगा फहराते समय वंदे मातरम् बोलना न भूलें।

“कांग्रेस वंदे मातरम् गाने से बचती है”: Shah

Amit Shah ने यह भी कहा कि कांग्रेस के कई सांसद ऐसे हैं जो राष्ट्र गीत के टाइम सदन से बाहर निकल जाते हैं । उन सभी के नाम में सदन में पेश करूंगा ताकि यह रिकार्ड रहे कि कांग्रेस ने राष्ट्रगीत का विरोध किया ।

शाह ने कहा कि वंदे मातरम् के रचनाकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय भले ही बंगाल से थे, पर यह गीत सिर्फ बंगाल नहीं बल्कि पूरे भारत की आत्मा बन चुका है।

वंदे मातरम् पर चर्चा हमारा सौभाग्य : Amit Shah

गृह मंत्री ने कहा कि इस चर्चा का उद्देश्य सिर्फ राजनीतिक बहस नहीं बल्कि युवाओं में राष्ट्रभक्ति जगाना । वंदे मातरम् के इतिहास को सामने लाना इसके साथ ही नई पीढ़ी को इसके महत्व से जोड़ना है “हम सौभाग्यशाली हैं कि हम संसद में वंदे मातरम् पर हो रही ऐतिहासिक चर्चा का हिस्सा हैं।”

यह भी पढ़ें : Vande Mataram per debate, प्रियंका गांधी बोली, मोदी मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहते हैं, “हम देश के लिए हैं, आप चुनाव के लिए”

Pradeep Dabas

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • All Posts
  • Business
  • Entertainment
  • Horoscope & Bhakti
  • International
  • News
  • Sports
  • Technology
HINDUSTAN UDAY NEWS

Hindustan Uday News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो राजनीति, देश-दुनिया, खेल, व्यवसाय और लाइफस्टाइल सहित सभी प्रमुख विषयों पर सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

  • #latest news in hindi
  • #breaking news in hindi

©2026 Created with Hindustan Uday Digital