वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका के खिलाफ 63 गेंदों में जड़ा शतक

Vaibhav Suryavanshi created history
Vaibhav Suryavanshi created history, 74 गेंदों पर 127 रन की तूफानी पारी खेली

Vaibhav Suryavanshi created history, भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे अंडर-19 वनडे में इतिहास रच दिया। बेनोनी के विलोमूर पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में वैभव ने सिर्फ 63 गेंदों में शतक पूरा किया।

74 गेंदों पर 127 रन की तूफानी पारी

महज 14 साल के वैभव ने 74 गेंदों पर 127 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी में 10 छक्के और 9 चौके शामिल रहे। ओपनिंग करते हुए उन्होंने आरोन जॉर्ज के साथ मिलकर 227 रन की जबरदस्त साझेदारी की। यह वैभव सूर्यवंशी की कप्तान के तौर पर भारत के लिए पहली सेंचुरी है, जिससे उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता के साथ बल्लेबाजी का भी लोहा मनवाया।

टीम इंडिया में दो बदलाव

इस मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए गए। दीपेश देवेंद्रन और खिलन पटेल को आराम दिया गया, जबकि उद्धव मोहन और हेनिल पटेल को टीम में शामिल किया गया।

दूसरे वनडे में भी दिखाया था दम

इससे पहले दूसरे वनडे में भी वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने सिर्फ 19 गेंदों में अर्धशतक जमाया और 24 गेंदों पर 68 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 10 छक्के और एक चौका लगाया था। खास बात यह रही कि उन्होंने अपने 68 में से 64 रन बाउंड्री से बनाए थे।

सीरीज में भारत 2-0 से आगे

तीन मैचों की इस वनडे सीरीज में भारत ने पहले दो मुकाबले जीतकर 2-0 की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया ने पहला मैच 25 रन से और दूसरा मैच 8 विकेट से अपने नाम किया था।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत:

आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश पंगालिया, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, मोहम्मद एनान, खिलन पटेल, उद्धव मोहन, हेनिल पटेल

साउथ अफ्रीका:

जोरिच वान शल्कविक, अदनान लागाडियन, मुहम्मद बुलबुलिया (कप्तान), जेसन राउल्स, डेनियल बोसमैन, पॉल जेम्स, लेथाबो फाह्लामोहलाका (विकेटकीपर), कॉर्न बोथा, माइकल क्रुइस्कैम्प, जे जे बैसन, एनटांडो सोनी।

HIndustan Uday News

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • All Posts
  • Business
  • Entertainment
  • Horoscope & Bhakti
  • International
  • News
  • Sports
  • Technology
HINDUSTAN UDAY NEWS

Hindustan Uday News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो राजनीति, देश-दुनिया, खेल, व्यवसाय और लाइफस्टाइल सहित सभी प्रमुख विषयों पर सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

  • #latest news in hindi
  • #breaking news in hindi

©2026 Created with Hindustan Uday Digital