Ratan Tata  की सौतेली मां Simone Tata का निधन

Ratan Tata  की सौतेली मां Simone Tata का निधन
Ratan Tata  की सौतेली मां Simone Tata का निधन

टाटा परिवार की जानी-मानी और प्रभावशाली शख्सियत Ratan Tata की सौतेली मां Simone Tata का शुक्रवार को 95 साल की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं। Simone Tata ट्रेंट की चेयरपर्सन एमरेटस थीं और टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा की मां थीं। साथ ही वे टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा की सौतेली मां भी थीं।

स्विट्जरलैंड में जन्म और भारत से जुड़ाव

Simone Tata का जन्म 1930 में जिनेवा, स्विट्जरलैंड में Simone Dunoyer नाम से हुआ था। एक अमीर फ्रेंच-स्विस परिवार में पली-बढ़ीं वह पहली बार 1950 के दशक में भारत आईं। 1953 में एयर इंडिया के साथ अपने करियर की शुरुआत के दौरान उनकी मुलाकात नवल टाटा से हुई, और साल 1955 में दोनों ने शादी कर ली।

Simone Tata और Lakme की क्रांति

1962 में Simone Tata टाटा ऑयल मिल्स की छोटी यूनिट Lakme के बोर्ड में शामिल हुईं। उस समय भारत में मेकअप को लेकर झिझक और सीमित विकल्प मौजूद थे उन्होंने भारतीय महिलाओं के लिए ब्यूटी को लग्जरी नहीं बल्कि जरूरत और अधिकार के रूप में देखा।

आने वाले वर्षों में उन्होंने Lakme को भारत का अग्रणी कॉस्मेटिक ब्रांड बना दिया। 1970 और 1980 के दशक में Lakme भारतीय महिलाओं की जरूरतों, पसंद और बजट के हिसाब से प्रोडक्ट तैयार करने के लिए जाना जाने लगा।

Trent Group की स्थापना

1990 के आर्थिक उदारीकरण के दौर में Simone Tata ने एक महत्वपूर्ण बिजनेस फैसला लिया और Lakme को Hindustan Unilever को लगभग 45 मिलियन डॉलर में बेच दिया। इस निवेश से उन्होंने Trent की शुरुआत की, जिसमें बाद में भारत की लोकप्रिय फैशन रिटेल चेन Westside और Zudio शामिल हुईं।

आज भी Trent का प्राइवेट लेबल मॉडल, किफायती फैशन और मजबूत बिजनेस स्ट्रक्चर Simone Tata की visionary सोच को दर्शाता है।

Lakme नाम की कहानी

Lakme की शुरुआत तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के अनुरोध पर हुई थी। उस समय भारतीय महिलाएं आयातित मेकअप खरीद रही थीं और देश से विदेशी मुद्रा बाहर जा रही थी।

ब्रांड का नाम फ्रेंच ओपेरा “Lakmé” से लिया गया, जिसका संबंध लक्ष्मी यानी सौंदर्य और समृद्धि की देवी से है। और इस ब्रांड को भारत की पहचान बनाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई Simone Tata ने।

Simone Tata की विरासत

Simone Tata सिर्फ एक बिजनेस लीडर नहीं थीं, बल्कि भारतीय महिलाओं की सोच, आत्मविश्वास और ब्यूटी लाइफस्टाइल को बदल देने वाली प्रेरणा थीं। उन्होंने साबित किया कि भारत में ब्यूटी और फैशन भी एक मजबूत और सम्मानित उद्योग बन सकता है। उनकी बनाई नींव पर आज Lakme, Westside और Zudio जैसे ब्रांड भारत के रिटेल और ब्यूटी उद्योग में अग्रणी स्थान पर हैं ।

Pradeep Dabas

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • All Posts
  • Business
  • Entertainment
  • Horoscope & Bhakti
  • International
  • News
  • Sports
  • Technology
HINDUSTAN UDAY NEWS

Hindustan Uday News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो राजनीति, देश-दुनिया, खेल, व्यवसाय और लाइफस्टाइल सहित सभी प्रमुख विषयों पर सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

  • #latest news in hindi
  • #breaking news in hindi

©2026 Created with Hindustan Uday Digital