
Apple iPad Air new models launched, entry with M4 chip and larger screen up to 13-inch, Apple ने अपने नए Apple iPad Air (8th Gen) को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे दो डिस्प्ले साइज—11 इंच और 13 इंच—में पेश किया है। दोनों वेरिएंट में Liquid Retina डिस्प्ले मिलता है। टैबलेट के टॉप बटन में Touch ID सेंसर इंटीग्रेट किया गया है।
नए iPad Air की शुरुआती कीमत 64,900 रुपये रखी गई है। यह डिवाइस लेटेस्ट Apple M4 चिपसेट के साथ आता है, जिसमें ग्राफिक्स और मेमोरी पर खास अपग्रेड देखने को मिलता है।
M4 चिप के साथ दमदार परफॉर्मेंस
Apple iPad Air (8th Gen) में M4 चिप दी गई है, जिसमें 8-कोर CPU और 9-कोर GPU शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मॉडल M3 iPad Air की तुलना में करीब 30% बेहतर परफॉर्मेंस देता है, जबकि M1 वेरिएंट के मुकाबले 2.3 गुना तक ज्यादा पावरफुल है। कंपनी ने मेमोरी में भी बड़ा सुधार किया है—अब इसमें 12GB RAM मिलती है, जो पहले से 50% ज्यादा है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में Wi-Fi 7, Bluetooth 6 और Thread सपोर्ट दिया गया है।
कैमरा, बैटरी और अन्य फीचर्स
टैबलेट के फ्रंट में 12MP का Center Stage कैमरा दिया गया है। साथ ही, इसमें लैंडस्केप स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं। यह डिवाइस iPadOS 26 पर रन करता है। नया iPad Air मौजूदा Apple एक्सेसरीज के साथ कम्पैटिबल है, जिसमें Apple Pencil Pro और Magic Keyboard शामिल हैं। स्टोरेज के मामले में यह 12GB RAM और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ उपलब्ध है। इसमें लिथियम-पॉलीमर बैटरी दी गई है, जो Wi-Fi पर वेब ब्राउजिंग या वीडियो प्लेबैक के दौरान 10 घंटे तक चल सकती है, जबकि 5G पर यह बैटरी बैकअप 9 घंटे तक मिलता है।
कीमत और कलर ऑप्शन
Apple iPad Air M4 की शुरुआती कीमत 64,900 रुपये बताई जा रही है, जबकि इसका टॉप वेरिएंट 1,49,900 रुपये में उपलब्ध है। यह टैबलेट Blue, Purple, Starlight और Space Grey कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
भारत में iPhone 17e धमाके के साथ लॉन्च – कीमत, फीचर्स, सेल डेट और पूरी जानकारी









