Top Headlines

गलगोटिया यूनिवर्सिटी AI Summit Expo से बाहर, चीन के रोबोटिक डॉग को अपनी खोज बताया ?

Galgotias University pulls out of AI Summit Expo
Galgotias University pulls out of AI Summit Expo

Galgotias University pulls out of AI Summit Expo, claims China’s robotic dog as its own invention? भारत सरकार ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी को AI Summit Expo से बाहर कर दिया गया है । गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर चीन के यह कार्रवाई उस वीडियो के वायरल होने के बाद हुई, जिसमें यूनिवर्सिटी द्वारा एक रोबोटिक डॉग को अपनी खुद की खोज बताया गया था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर नेहा सिंह एक रोबोटिक डॉग के बारे में जानकारी देती नजर आईं। उन्होंने बताया कि इस मशीन का नाम ‘ओरियन’ है और इसे यूनिवर्सिटी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने तैयार किया है। साथ ही, उन्होंने दावा किया कि यह रोबोट निगरानी और मॉनिटरिंग जैसे कार्य करने में सक्षम है। वीडियो सामने आने के बाद टेक विशेषज्ञों और सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि यह रोबोट यूनिवर्सिटी की खोज नहीं, बल्कि चीन की कंपनी Unitree Robotics का ‘Go2’ मॉडल है, जो बाजार में करीब 2 से 3 लाख रुपये में उपलब्ध है।

यूनिवर्सिटी ने जारी किया स्पष्टीकरण

विवाद बढ़ने के बाद यूनिवर्सिटी ने बयान जारी कर कहा कि संस्थान का उद्देश्य छात्रों को नई तकनीकों से परिचित कराना है। यूनिवर्सिटी के अनुसार, यह रोबोटिक डॉग कैंपस में सीखने और प्रयोग के लिए लाया गया है, ताकि छात्र इसकी क्षमताओं को समझ सकें और तकनीकी ज्ञान बढ़ा सकें। संस्थान ने यह भी स्पष्ट किया कि रोबोटिक डॉग को यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित करने का दावा नहीं किया गया था। यूनिवर्सिटी का कहना है कि वह भविष्य में भारत में ऐसी तकनीक विकसित करने वाले विशेषज्ञ तैयार करने पर ध्यान दे रही है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने जोड़ा कम्युनिटी नोट

यूनिवर्सिटी के बयान के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट के साथ ‘कम्युनिटी नोट’ जोड़ा गया। इसमें कहा गया कि यूनिवर्सिटी का यह दावा कि उसने रोबोट को अपनी खोज नहीं बताया, भ्रामक हो सकता है। कम्युनिटी नोट फीचर के तहत यूजर्स संदर्भ और तथ्य जोड़कर पोस्ट का सत्यापन करते हैं।

क्या है यूनिट्री Go2 रोबोटिक डॉग?

यूनिट्री का Go2 एक एआई-पावर्ड रोबोटिक डॉग है, जो उन्नत सेंसर और 4D LiDAR तकनीक से लैस है। यह सीढ़ियां चढ़ने, कठिन रास्तों पर चलने और बाधाओं को पहचानने में सक्षम है। यह रोबोट वॉयस कमांड पर काम करता है और मुख्य रूप से रिसर्च, शिक्षा और औद्योगिक कार्यों में इस्तेमाल किया जाता है।

रोबोटिक्स क्षेत्र में यूनिट्री की पहचान

Unitree Robotics दुनिया भर में रोबोटिक डॉग और ह्यूमनॉइड रोबोट विकसित करने के लिए जानी जाती है। कंपनी एडवांस सेंसर और किफायती रोबोटिक्स तकनीक विकसित करती है, जिनका उपयोग शिक्षा, अनुसंधान और उद्योग में किया जाता है।

Pradeep Dabas

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • All Posts
  • Business
  • Comparison
  • Dharma Darshan
  • Education
  • Entertainment
  • Food
  • Health & Fitness
  • Horoscope & Bhakti
  • International
  • Job
  • Lifestyle
  • News
  • Sports
  • Technology
  • World News
HINDUSTAN UDAY NEWS

Hindustan Uday News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो राजनीति, देश-दुनिया, खेल, व्यवसाय और लाइफस्टाइल सहित सभी प्रमुख विषयों पर सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

  • #latest news in hindi
  • #breaking news in hindi

©2026 Created with Hindustan Uday Digital