Top Headlines

टी-20 वर्ल्ड कप 2026, अफगानिस्तान ने UAE को 5 विकेट से हराया

T20 World Cup 2026, Afghanistan beat UAE by 5 wickets
T20 World Cup 2026, Afghanistan beat UAE by 5 wickets

टी-20 वर्ल्ड कप के 28वें मुकाबले में अफगानिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात की (UAE) टीम को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।

UAE ने बनाए 160 रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए UAE ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 160 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगान टीम ने 19.2 ओवर में 5 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली। अफगानिस्तान की जीत के हीरो अजमतुल्लाह उमरजई रहे, जिन्होंने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लिए और 21 गेंदों में नाबाद 40 रन बनाए। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

पॉइंट्स टेबल में अफगानिस्तान तीसरे स्थान पर

इस जीत के बाद अफगानिस्तान ग्रुप-D की अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है, जबकि UAE चौथे नंबर पर खिसक गई। दोनों टीमों के 3 मैचों में 2-2 अंक हैं, लेकिन बेहतर रन रेट के कारण अफगानिस्तान आगे है।

इब्राहिम जादरान का अर्धशतक

लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए। उनके अलावा अजमतुल्लाह उमरजई (नाबाद 40), दरविश रसूली (33), सेदिकुल्लाह अटल (16) और गुलबदीन नाईब (13) ने योगदान दिया। रहमानुल्लाह गुरबाज खाता भी नहीं खोल सके।
UAE की ओर से मुहम्मद अरफान और जुनैद सिद्दीकी ने 2-2 विकेट लिए, जबकि मुहम्मद जवादुल्लाह को 1 सफलता मिली।

सोहैब खान की शानदार पारी

UAE के लिए सोहैब खान ने 48 गेंदों में 68 रन बनाकर अर्धशतक लगाया। वहीं अलीशान शराफू ने 31 गेंदों पर 40 रन बनाए। अफगानिस्तान की ओर से अजमतुल्लाह उमरजई ने 4 विकेट, मुजीब उर रहमान ने 2 विकेट और राशिद खान ने 1 विकेट लिया। इसी के साथ राशिद खान ने अपने टी-20 करियर में 700 विकेट का आंकड़ा भी छू लिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नाईब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, जियाउर रहमान।

UAE: अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, सोहैब खान, सिमरनजीत सिंह, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, मुहम्मद फारूक, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह।

HIndustan Uday News

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • All Posts
  • Business
  • Comparison
  • Dharma Darshan
  • Education
  • Entertainment
  • Food
  • Health & Fitness
  • Horoscope & Bhakti
  • International
  • Job
  • Lifestyle
  • News
  • Sports
  • Technology
  • World News
HINDUSTAN UDAY NEWS

Hindustan Uday News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो राजनीति, देश-दुनिया, खेल, व्यवसाय और लाइफस्टाइल सहित सभी प्रमुख विषयों पर सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

  • #latest news in hindi
  • #breaking news in hindi

©2026 Created with Hindustan Uday Digital