Top Headlines

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal in Hindi) 17 February 2026

aaj ka rashifal
aaj ka rashifal

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal in Hindi) 17 February 2026, आज किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगा बड़ा लाभ और किसे रहना होगा सावधान? जानिए अपनी राशि का पूरा हाल!

मेष राशि (Aries)

आज का दिन आपके लिए शुभ और लाभदायक रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा मिल सकता है और रुके हुए काम पूरे होंगे। नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी और व्यापार में प्रगति होगी। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने के योग हैं। यात्रा के अवसर बन सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। छात्रों को नए अवसर मिलेंगे। परिवार में सुखद माहौल रहेगा और मित्र के आगमन से खुशी मिलेगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। मन शांत रखकर आगे बढ़ेंगे तो लाभ होगा।

वृषभ राशि (Taurus)

आज आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। धन प्राप्ति के नए अवसर बनेंगे। परिवार के लोगों की सलाह से लाभ मिल सकता है। मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। पढ़ाई से जुड़े कार्य सफल होंगे और संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। मानसिक और शारीरिक ऊर्जा बनी रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें और यात्रा से बचें, क्योंकि स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)

आज सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। धन प्राप्ति के योग बनेंगे और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। समाज में सम्मान बढ़ेगा, लेकिन नकारात्मक विचार मन को परेशान कर सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और बीमार व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। धैर्य की कमी और मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। बहते जल में नारियल प्रवाहित करना शुभ रहेगा।

कर्क राशि (Cancer)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा और कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। धन प्राप्ति से परिवार में खुशी आएगी। मित्रों से मुलाकात हो सकती है और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ यात्रा के योग बन सकते हैं। करियर में नया अवसर मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी को महत्व दें और सकारात्मक सोच बनाए रखें।

सिंह राशि (Leo)

आज का दिन मनोरंजन और घूमने-फिरने में बीत सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और कारोबार में नए अवसर मिलेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव अधिक रहेगा। सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी। मानसिक तनाव से दूर रहें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बिना सोचे-समझे निर्णय लेने से बचें।

कन्या राशि (Virgo)

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ के योग हैं और दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। पुराने संबंधों में सुधार होने से सफलता मिल सकती है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी संभव है। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है और नए अवसर मिलेंगे।

तुला राशि (Libra)

आज आर्थिक लाभ और अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। विदेश यात्रा की संभावना बन सकती है। दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, इसलिए धैर्य रखें। मित्रों के साथ अच्छा समय बिताएंगे, लेकिन खर्च बढ़ सकता है। पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी और नौकरी में स्थान परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज का दिन सामान्य से मिला-जुला रहेगा। आर्थिक लाभ होगा, लेकिन अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा और परिवार का माहौल अनुकूल रहेगा। बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। वाद-विवाद से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दिन कुछ चुनौतियों भरा रह सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)

आज का दिन शुभ रहेगा। कारोबार के विस्तार की योजना बनाएंगे और अधिक भागदौड़ रहेगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन प्राप्ति के योग हैं। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे और दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।

मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन सामान्य रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं, लेकिन प्रॉपर्टी में निवेश सोच-समझकर करें। धन के लेन-देन से बचें। विद्यार्थियों को करियर में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अनावश्यक खर्च से बचें। यात्रा लाभदायक रहेगी।

कुम्भ राशि (Aquarius)

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में धन लाभ होगा, लेकिन कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे। नौकरी में उन्नति के योग हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान से जुड़ी चिंता हो सकती है और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

मीन राशि (Pisces)

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी और काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और घर के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। वाणी और नकारात्मक विचारों पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। मेहनत और फोकस से बड़ा लाभ मिलेगा।

Disclaimer : आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal in Hindi) 17 February 2026, आपको जो सूचना मुहैया कराई गई हैं वह केवल मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है । यहां आपको यह बताना आवश्यक है कि hindustanudaynews.com किसी मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। इसमें दी गई किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले ले।

HIndustan Uday News

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • All Posts
  • Business
  • Comparison
  • Dharma Darshan
  • Education
  • Entertainment
  • Food
  • Health & Fitness
  • Horoscope & Bhakti
  • International
  • Job
  • Lifestyle
  • News
  • Sports
  • Technology
  • World News
HINDUSTAN UDAY NEWS

Hindustan Uday News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो राजनीति, देश-दुनिया, खेल, व्यवसाय और लाइफस्टाइल सहित सभी प्रमुख विषयों पर सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

  • #latest news in hindi
  • #breaking news in hindi

©2026 Created with Hindustan Uday Digital