Top Headlines

राजस्थान में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 7 मजदूर जिंदा जले, 2 अब भी लापता

Massive fire at chemical factory, 7 workers burnt alive, 2 still missing
Massive fire at chemical factory, 7 workers burnt alive, 2 still missing

भिवाड़ी (राजस्थान) के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 7 मजदूर जिंदा जल गए, बताया जा रहा है कि 2 मजदूर अभी भी फैक्ट्री के अंदर फंसे बताए जा रहे हैं। घटना के समय फैक्ट्री में करीब 25 कर्मचारी काम कर रहे थे।

सुबह लगी आग, मची अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार यह हादसा सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में हुआ। अचानक लगी आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया, जिससे फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन के मुताबिक पुलिस को गश्त के दौरान घटना की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

डेढ़ घंटे बाद आग पर पाया गया काबू

आग की सूचना मिलते ही खुशखेड़ा और भिवाड़ी रीको फायर स्टेशन से दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रेस्क्यू टीम ने फैक्ट्री के अंदर से 7 मजदूरों के शव बरामद किए हैं। वहीं दो मजदूरों की तलाश अब भी जारी है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रशासन और पुलिस मौके पर मौजूद

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट या केमिकल रिएक्शन की बताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी। स्थानीय प्रशासन ने फैक्ट्री के सुरक्षा मानकों और औद्योगिक नियमों की भी जांच शुरू कर दी है।

केमिकल फैक्ट्रियों में सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना के बाद औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि केमिकल फैक्ट्रियों में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन न होने के कारण इस तरह के हादसे अक्सर सामने आते हैं। फिलहाल प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है और फैक्ट्री के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

HIndustan Uday News

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • All Posts
  • Business
  • Comparison
  • Dharma Darshan
  • Education
  • Entertainment
  • Food
  • Health & Fitness
  • Horoscope & Bhakti
  • International
  • Job
  • Lifestyle
  • News
  • Sports
  • Technology
  • World News
HINDUSTAN UDAY NEWS

Hindustan Uday News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो राजनीति, देश-दुनिया, खेल, व्यवसाय और लाइफस्टाइल सहित सभी प्रमुख विषयों पर सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

  • #latest news in hindi
  • #breaking news in hindi

©2026 Created with Hindustan Uday Digital