Share Market Crash: बजट के बाद बाजार में भारी बिकवाली, ₹6 लाख करोड़ डूबे

Share Market Crash: ₹6 lakh crore sunk
Share Market Crash: ₹6 lakh crore sunk

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट पेश किए जाने के बाद शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। बजट को लेकर निवेशकों की उम्मीदें पूरी नहीं हो सकीं, जिसका असर सीधे बाजार पर पड़ा।

बजट के बाद बीएसई सेंसेक्स में तेज बिकवाली शुरू हो गई और यह दिन में 2,300 अंकों से ज्यादा टूट गया। खास बात यह रही कि जब सुबह करीब 11 बजे वित्त मंत्री ने बजट भाषण शुरू किया, उस वक्त सेंसेक्स 400 अंकों से ज्यादा की तेजी में था। लेकिन जैसे-जैसे बजट भाषण आगे बढ़ा, बाजार की दिशा पूरी तरह बदल गई और अंत में भारी गिरावट देखने को मिली।

दोपहर करीब 2:40 बजे सेंसेक्स 742 अंक यानी करीब 0.90% की गिरावट के साथ 81,527 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। वहीं निफ्टी 256 अंक यानी 1% से ज्यादा गिरकर 25,064 के आसपास पहुंच गया।

₹6 लाख करोड़ से ज्यादा मार्केट कैप साफ

इस गिरावट का बड़ा असर निवेशकों की संपत्ति पर पड़ा। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप करीब 6 लाख करोड़ रुपये घट गया। बाजार का कुल मार्केट कैप घटकर लगभग 453.87 लाख करोड़ रुपये रह गया।

सेंसेक्स के सभी शेयर लाल निशान में

सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

डिफेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी बीईएल (BEL) के शेयरों में करीब 10 फीसदी की गिरावट आई।

वहीं देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई का शेयर भी करीब 8 फीसदी टूट गया।

हालांकि रेलवे, इंफ्रास्ट्रक्चर और सेमीकंडक्टर सेक्टर से जुड़े कुछ शेयरों में हल्की तेजी देखने को मिली।

रविवार को भी खुला बाजार

आज रविवार होने के बावजूद बजट की वजह से शेयर बाजार में ट्रेडिंग हो रही थी। शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद करीब 11 बजे बाजार में थोड़ी तेजी दिखी, लेकिन बजट भाषण खत्म होते-होते बाजार पूरी तरह धड़ाम हो गया।

इन शेयरों में दिखी तेजी

रेलवे सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। बजट में सात नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की घोषणा के बाद रेलवे से जुड़ी कंपनियों को फायदा हुआ।

RVNL का शेयर 2% से ज्यादा चढ़कर 351 रुपये पर पहुंचा

IRFC में 3% से ज्यादा की तेजी आई

IRCTC करीब 1.5% की बढ़त के साथ 632 रुपये पर ट्रेड करता दिखा

Ircon के शेयरों में 3% से ज्यादा की तेजी आई और यह 168 रुपये पर पहुंच गया

Titagarh Rail Systems करीब 3% चढ़कर 843 रुपये पर पहुंच गया

MCX के शेयरों में लोअर सर्किट

सोने और चांदी की कीमतों में आई तेज गिरावट का असर MCX के शेयरों पर भी पड़ा। MCX के शेयरों में करीब 15 फीसदी की गिरावट आई और इस पर लोअर सर्किट लग गया। कंपनी का मार्केट वैल्यू घटकर करीब 2,146 करोड़ रुपये रह गया। सोना-चांदी में गिरावट की वजह मुनाफावसूली और अमेरिकी डॉलर की मजबूती मानी जा रही है। बजट के चलते रविवार को भी MCX पर ट्रेडिंग जारी रही।

HIndustan Uday News

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • All Posts
  • Business
  • Comparison
  • Dharma Darshan
  • Education
  • Entertainment
  • Food
  • Health & Fitness
  • Horoscope & Bhakti
  • International
  • Job
  • Lifestyle
  • News
  • Sports
  • Technology
  • World News
HINDUSTAN UDAY NEWS

Hindustan Uday News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो राजनीति, देश-दुनिया, खेल, व्यवसाय और लाइफस्टाइल सहित सभी प्रमुख विषयों पर सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

  • #latest news in hindi
  • #breaking news in hindi

©2026 Created with Hindustan Uday Digital