सुनहरी मौका झारखंड में “बोकारो रोजगार मेला 22 जनवरी 2026 को : 1200 पदों पर होंगी भर्तियां

Jharkhand “Bokaro Employment Fair on 22nd January 2026
Jharkhand “Bokaro Employment Fair on 22nd January 2026

Jharkhand “Bokaro Employment Fair on 22nd January 2026 बोकारो में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका । बोकारो जिले के अवर प्रादेशिक नियोजनालय की ओर से 22 जनवरी 2026 को दंतोपंत ठेगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। यह मेला चास के आईटीआई मोड़ स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई कैंपस) में होगा। रोजगार मेले में लगभग 11 कंपनियां भाग लेंगी और 1200 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों को 11,000 रुपये से 31,000 रुपये तक मासिक सैलरी का अवसर मिलेगा। कुछ पदों के लिए वेतन योग्यता और अनुभव के आधार पर तय किया जाएगा।

कौन-कौन आवेदन कर सकता है:

8वीं पास

मैट्रिक

इंटर

आईटीआई डिप्लोमा

ग्रेजुएशन / बी.टेक / बीसीए

अन्य उच्च डिग्री धारक

उपलब्ध पद

फाउंड्री मोल्डर, मशीन टर्नर, सहायक, हॉबिंग ऑपरेटर, बोरिंग ऑपरेटर, लेथ मशीन ऑपरेटर, कैंटीन कुक, सीएनसी मशीन ऑपरेटर, मोल्ड ऑपरेटर, सीट फोल्डिंग, वेल्डर, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, सिक्योरिटी गार्ड, गनमैन, हेल्पर, फोर्कलिफ्ट ऑपरेटर, प्लंबर, पाइप फिटर, बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर, ग्राफिक डिजाइनर, आईटी तकनीशियन, एचआर एग्जीक्यूटिव, असिस्टेंट एचआर मैनेजर, सॉफ्टवेयर डेवलपर, कंप्यूटर ऑपरेटर, अकाउंटेंट, टेलीकॉलर, रिसेप्शनिस्ट, ट्रेनी, प्रमोटर, असेंबली क्वालिटी मेंटेनेंस और अन्य।

रजिस्ट्रेशन कैसे करें (How to register)

अवर प्रादेशिक नियोजनालय के सहायक निदेशक प्रत्यूष शेखर के अनुसार, मेले में भाग लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवार www.jharniyojan.jharkhand.gov.in

 पर जाकर अपना निबंधन करा सकते हैं।

रोजगार मेल का समय और जरूरी दस्तावेज़

समय: सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक

जरूरी दस्तावेज साथ लेकर आएं जिनमें : शैक्षणिक प्रमाणपत्र की छायाप्रति, निबंधन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा, आधार कार्ड और शैक्षणिक मार्कशीट शामिल है

जॉब लोकेशन:

बोकारो, दिल्ली, पुणे, उड़ीसा, बेंगलुरु, चेन्नई और दुबई

अगर आप नौकरी की तलाश में हैं और उच्च सैलरी व रोजगार अवसर पाना चाहते हैं, तो यह रोजगार मेला आपके लिए शानदार मौका है। जल्दी रजिस्ट्रेशन कर अपनी जगह पक्की करें।

HIndustan Uday News

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • All Posts
  • Business
  • Entertainment
  • Horoscope & Bhakti
  • International
  • News
  • Sports
  • Technology
HINDUSTAN UDAY NEWS

Hindustan Uday News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो राजनीति, देश-दुनिया, खेल, व्यवसाय और लाइफस्टाइल सहित सभी प्रमुख विषयों पर सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

  • #latest news in hindi
  • #breaking news in hindi

©2026 Created with Hindustan Uday Digital