Earthquake in Delhi-NCR, सुबह 8:44 बजे भूकंप के हल्के झटके, उत्तर दिल्ली रहा केंद्र

Earthquake felt in Delhi NCR
Earthquake felt in Delhi NCR

सोमवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे कुछ देर के लिए लोगों में दहशत फैल गई। सुबह 8 बजकर 44 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 मापी गई।

उत्तर दिल्ली में था भूकंप का केंद्र

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र उत्तर दिल्ली में स्थित था। भूकंप की गहराई करीब 5 किलोमीटर बताई गई है। हालांकि तीव्रता कम होने के कारण किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

एक हफ्ते में दूसरी बार लगे झटके

दिल्ली-एनसीआर में एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले भूकंप का केंद्र हरियाणा का सोनीपत था, लेकिन उसके झटके दिल्ली तक महसूस किए गए थे। प्रशासन ने फिलहाल किसी बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं की है।

गुजरात के कच्छ में भी आया था भूकंप

दिल्ली से पहले गुजरात के कच्छ जिले में भी भूकंप के झटके दर्ज किए गए थे। शुक्रवार-शनिवार की रात आए इस भूकंप की तीव्रता 4.1 थी। देर रात आए झटकों से लोग डर गए थे, हालांकि वहां भी किसी नुकसान की खबर नहीं आई।

एक महीने में कई देशों में भूकंप

पिछले एक महीने में कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इनमें बांग्लादेश, जापान, ताइवान और अफगानिस्तान शामिल हैं। कहीं हल्के तो कहीं तेज झटके दर्ज किए गए। जापान में 7 से अधिक तीव्रता का भूकंप आने के बाद सुनामी अलर्ट भी जारी किया गया था।

HIndustan Uday News

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • All Posts
  • Business
  • Entertainment
  • Horoscope & Bhakti
  • International
  • News
  • Sports
  • Technology
HINDUSTAN UDAY NEWS

Hindustan Uday News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो राजनीति, देश-दुनिया, खेल, व्यवसाय और लाइफस्टाइल सहित सभी प्रमुख विषयों पर सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

  • #latest news in hindi
  • #breaking news in hindi

©2026 Created with Hindustan Uday Digital