हरियाणा में कोहरा-शीतलहर का यलो अलर्ट जारी, स्कूलों की छुट्टियां बढ़ी 19 जनवरी को खुलेंगे स्कूल

Haryana school holidays extended
Haryana school holidays extended

Yellow alert issued for fog and cold wave in Haryana school holidays extended, हरियाणा में आज से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिससे प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने पूरे हरियाणा में घने कोहरे और शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल और अंबाला में कोल्ड-डे की स्थिति बनी हुई है।

कई जिलों में घना कोहरा, विजिबिलिटी शून्य

सोनीपत, पानीपत, भिवानी, फतेहाबाद, हिसार, जींद और रोहतक समेत कई जिलों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। तेज ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। कई शहरों में विजिबिलिटी शून्य हो गई, जिससे सड़क और हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही और यातायात प्रभावित हुआ।

बारिश की भी संभावना, बूंदाबांदी का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी जरूर दर्ज की गई है, लेकिन तापमान अब भी सामान्य से काफी नीचे है। कल से प्रदेश के कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी और बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।  शुक्रवार को भिवानी 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

हालांकि गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को औसत न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी हुई, लेकिन प्रदेश का औसत तापमान अब भी सामान्य से 2.1 डिग्री कम बना हुआ है। नारनौल में न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री, महेंद्रगढ़ में 2.7 डिग्री और कई अन्य जिलों में तापमान 2 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया, जिससे ठिठुरन और बढ़ गई है।

हिसार में 15 साल का रिकॉर्ड टूटा

हिसार में ठंड ने इस बार पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पिछले 15 वर्षों में यह पांचवीं बार है जब हिसार का न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा।

पिछले दो वर्षों में इतनी ठंड नहीं पड़ी थी—

2025 में 15 जनवरी: 3.5 डिग्री

2024 में 16 दिसंबर: 1.5 डिग्री

हालांकि अब तापमान 0.2 डिग्री से बढ़कर 2.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।

ठंड के कारण बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां

कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए हरियाणा सरकार ने विंटर हॉलिडे 2 दिन और बढ़ा दिए थे। इसके तहत प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूल बंद रहे। अब मौसम में हल्का सुधार आने की संभावना के बीच सोमवार से हरियाणा में सभी स्कूल दोबारा खुलेंगे।

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि

सुबह और देर रात अनावश्यक यात्रा से बचें

वाहन चलाते समय फॉग लाइट का इस्तेमाल करें,

बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाकर रखें।

HIndustan Uday News

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • All Posts
  • Business
  • Entertainment
  • Horoscope & Bhakti
  • International
  • News
  • Sports
  • Technology
HINDUSTAN UDAY NEWS

Hindustan Uday News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो राजनीति, देश-दुनिया, खेल, व्यवसाय और लाइफस्टाइल सहित सभी प्रमुख विषयों पर सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

  • #latest news in hindi
  • #breaking news in hindi

©2026 Created with Hindustan Uday Digital