नया साल 2026 अपडेट: क्या महंगा क्या सस्ता, गैस महंगी, कारें कॉस्टली—लेकिन CNG-ATF से राहत!

New Year 2026 Update
New Year 2026 Update

new-year-2026-update What’s Expensive, What’s Cheap? नया साल 2026 कई अहम बदलाव लेकर आया है। 1 जनवरी से कुछ ऐसी चीजों में बदलाव हुए हैं जिनका सीधा असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खर्चों और सुविधा पर पड़ेगा। कहीं कीमतें बढ़ी हैं तो कहीं राहत भी मिली है। साथ ही 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ा अपडेट भी सामने आया है। आइए जानें इस महीने के 6 बड़े बदलाव…

1. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा

1 जनवरी 2026 से 19 किलो वाला कॉमर्शियल LPG सिलेंडर महंगा हो गया है।

दिल्ली में कीमत अब ₹1691.50, जो पहले ₹1580.50 थी यानी ₹111 की बढ़ोतरी।

मुंबई में भी सिलेंडर ₹111 उछलकर ₹1642.50 में मिलेगा।

ध्यान रहे—घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

2. रेलवे रिजर्वेशन में नया नियम – आधार लिंक जरूरी

12 जनवरी से IRCTC उपयोगकर्ताओं के लिए नियम बदल जाएगा।

यदि आपका अकाउंट आधार से लिंक नहीं है तो आप सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक पहले दिन की ओपनिंग बुकिंग नहीं कर पाएंगे।

यह नियम केवल रिजर्व टिकट के ओपनिंग डे पर लागू होगा, जब यात्रा तिथि से 60 दिन पहले बुकिंग शुरू होती है।

उद्देश्य है—टिकटों पर फर्जी अकाउंट्स की बुकिंग रोकी जाए और आम यात्रियों को अधिक अवसर मिले।

3. कई कंपनियों कारों की कीमत में इजाफा

1 जनवरी 2026 से कई ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ा दिए हैं।

बढ़ोतरी का प्रमुख कारण—इनपुट कॉस्ट, लॉजिस्टिक्स और करेंसी उतार-चढ़ाव।

औसतन कीमतें 2-3% तक बढ़ी हैं । जिसमें  मर्सिडीज-बेंज, निशान इंडिया,MG मोटर,रेनॉ इंडिया,हुंडई की पूरी रेंज में बढ़ोतरी और BYD और होंडा के नाम शामिल हैं ।

4. CNG PNG यूज़र्स को राहत

PNGRB ने गैस ट्रांसपोर्ट चार्ज कम किया है। इस फैसले से CNG और घरेलू PNG की कीमतों में 2-3 रुपये प्रति यूनिट तक कमी देखने को मिलेगी। यानी वाहन चलाना और घरेलू गैस दोनों थोड़ी सस्ती होंगी।

5. सस्ता हवाई सफर संभव – एविएशन फ्यूल सस्ता

नए साल की शुरुआत में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में भारी कटौती

दिल्ली में ATF रेट ₹99,676.77 से घटकर ₹92,323.02/किलोलीटर हो गया।

फ्यूल सस्ता → ऑपरेशन कॉस्ट घटेगा → एयर टिकटों पर भी राहत मिल सकती है।

6. 8वां वेतन आयोग – कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

केंद्र सरकार ने 8th Pay Commission लागू करने का ऐलान कर दिया है।

हालांकि अंतिम तिथि नहीं बताई गई, पर उम्मीद है कि इसे जनवरी 2026 से लागू किया जा सकता है।

इसके लागू होने पर सरकारी कर्मचारियों की सैलरी, पेंशन व अलाउंस बढ़ेंगे।

HIndustan Uday News

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • All Posts
  • Business
  • Entertainment
  • Horoscope & Bhakti
  • International
  • News
  • Sports
  • Technology
HINDUSTAN UDAY NEWS

Hindustan Uday News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो राजनीति, देश-दुनिया, खेल, व्यवसाय और लाइफस्टाइल सहित सभी प्रमुख विषयों पर सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

  • #latest news in hindi
  • #breaking news in hindi

©2026 Created with Hindustan Uday Digital