
Ashes Series 2025-26-England’s historic win, ऑस्ट्रेलिया के ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेले गए Ashes Series 2025-26 के चौथे टेस्ट मैच को क्रिकेट इतिहास के सबसे तेज़, रोमांचक और अप्रत्याशित मुकाबलों में से एक माना जा रहा है। इस मैच ने न सिर्फ इंग्लैंड का 14 वर्षों का सूखा तोड़ा, बल्कि टेस्ट क्रिकेट की ज़मीन, मौसम, पिच और रणनीति की कहानियों को भी नई दिशा दी है।
यह मैच ऐसी परिस्थितियों में खेला गया जहां पिच पर तेज गेंदबाज़ों का दबदबा था, जिससे बल्लेबाज टिकने का संघर्ष करते दिखे। दोनों टीमों की बल्लेबाज़ी प्रभावित रही और मैच महज़ दो दिनों (Day 1 और Day 2) में सिमट गया जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अत्यंत दुर्लभ है।
मैच का पूरा स्कोरकार्ड और घटनाक्रम
पहली पारी – ऑस्ट्रेलिया (152 रन)
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम केवल 152 रन पर समेट दी गई। इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ जोश टंग ने शानदार स्पेल फेंका और उन्होंने 5 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई अग्रिम पारी को कंगाल कर दिया यह पारी MCG पर किसी इंग्लिश गेंदबाज़ का पहले 5-विकेट हैं इस सदी में।
इंग्लैंड की पहली पारी – 110 रन
जवाब में इंग्लैंड की टीम भी संघर्ष करती दिखी और सिर्फ 110 रन पर ऑल-आउट हो गई। इस पारी में भी ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ों ने भारी दबदबा बनाया और इंग्लिश बल्लेबाज़ों को पिच के खिलाफ मैदान पर टिकने नहीं दिया।
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी – 132 रन
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी भी पहले की तरह खराब रही और सभी खिलाड़ी 132 रन पर पवेलियन लौट गए। जिसके चलते इंग्लैंड के लिए एक आसान टारगेट मिला । अब इंग्लैड को जीत के लिए सिर्फ 175 रन की जरूरत थी ।
इंग्लैंड की दूसरी पारी – 178/6
इंग्लैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार खेल दिखाया और महज 32.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और 4 विकेट से जीत दर्ज की। बेन डकेट और जैक क्रॉले ने तेज गति से रन जोड़े, वहीं जैकब बेटहेल की नाबाद 40 रन की पारी ने टीम को जीत की दिशा में आगे बढ़ाया।
इतिहास में दर्ज एक बड़ी जीत
यह जीत इंग्लैंड के लिए सिर्फ एक टेस्ट जीत नहीं थी, बल्कि 15 साल बाद ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट जीत का ऐतिहासिक पल थी। इंग्लैंड ने जनवरी 2011 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच जीतने का स्वाद चखा है । इससे पहले इंग्लैंड ने आख़िरी बार 2010-11 सीरीज़ के दौरान सिडनी में 83 रन से जीत के साथ ऐशेज ट्रॉफी जीती थी । उस समय भी उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ज़मीन पर शानदार प्रदर्शन किया था।
जोश टंग रहे प्लेयर ऑफ द मैच

इस मैच के सबसे बड़े हीरो रहे इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ जोश टंग (Josh Tongue), जिन्हें Player of the Match चुना गया। उन्होंने अपना शानदार खेल दिखाते हुए पहली पारी में 5 विकेट लेकर आस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी । और साथ ही इंग्लैंड के लिए जीत की राह आसान कर दी ।
पिच और खेल की अनूठी स्थितियाँ
MCG Pitch इस टेस्ट के दौरान बेहद तेज़ और स्विंग-फ्रेंडली दिखी, जिससे कुल 36 विकेट महज़ दो दिनों में गिर गए। यह घटना टेस्ट इतिहास में बेहद दुर्लभ है और बल्लेबाज़ी को ज़ोरदार चुनौती देती है। कुछ क्रिकेट विशेषज्ञों ने पिच को “अत्यधिक कठिन और बल्लेबाज़ों के लिए अविश्वसनीय” बताया है, जिससे आलोचनाएँ भी सामने आई हैं कि यह टेस्ट क्रिकेट के स्तर के अनुसार नहीं थी।
सीरीज़ का मौजूदा स्कोर और आगे क्या?
हालाँकि इस मैच से इंग्लैंड ने आत्म-विश्वास हासिल किया है, सीरीज़ का स्कोर अभी भी 3-1 से ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में है। पांचवाँ और आख़िरी टेस्ट सिडनी में 3 जनवरी से शुरू होने वाला है, जहाँ इंग्लैंड अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगा और ऑस्ट्रेलिया इसे 4-1 पर समाप्त करना चाहेगा। यह मैच न सिर्फ ऐशेज के इतिहास में, बल्कि टेस्ट क्रिकेट के रोमांचक अध्यायों में भी एक यादगार और चर्चित अध्याय के रूप में दर्ज होगा।









