जर्मनी में बोले राहुल गांधी , मैन्युफैक्चरिंग मजबूत अर्थव्यवस्था की रीढ़

Rahul Gandhi in Germany
Rahul Gandhi in Germany

Rahul Gandhi in Germany, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष  राहुल गांधी जर्मनी के म्यूनिख स्थित BMW वर्ल्ड पहुंचे। राहुल गांधी ने BMW वेल्ट और BMW प्लांट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने BMW के साथ साझेदारी में विकसित TVS की 450 सीसी मोटरसाइकिल को देखा, इस मौके पर राहुल ने कहा कि इसे देखकर उन्हें बेहद खुशी हुई। यह भारतीय इंजीनियरिंग को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित होता देखना गर्व का क्षण था।

विनिर्माण क्षेत्र कमजोर हो रहा है, Rahul Gandhi in Germany

राहुल गांधी ने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग किसी भी मजबूत अर्थव्यवस्था की रीढ़ होती है, लेकिन दुर्भाग्यवश भारत में विनिर्माण क्षेत्र कमजोर हो रहा है। इस पर राहुल गांधी ने चिंता जाहिर की देश की आर्थिक रफ्तार तेज करने के लिए जरूरी है कि हम अधिक उत्पादन करें, मजबूत मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम विकसित करें और बड़े पैमाने पर गुणवत्तापूर्ण रोजगार के अवसर पैदा करें।

बर्लिन एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

इससे पहले, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बर्लिन एयरपोर्ट पहुंचने पर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (IOC) के कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। IOC कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं। राहुल गांधी जर्मनी के पांच दिवसीय दौरे पर हैं।

आज बड़े IOC कार्यक्रम में होंगे शामिल

राहुल गांधी आज आयोजित होने वाले एक बड़े IOC कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में वे यूरोप भर के IOC नेताओं से मुलाकात करेंगे। IOC के मुताबिक, इस कार्यक्रम का उद्देश्य कांग्रेस की वैश्विक मौजूदगी को मजबूत करना है। राहुल गांधी यहां भारतीय प्रवासियों को संबोधित करेंगे और यूरोप में पार्टी अध्यक्षों के साथ एनआरआई मुद्दों और कांग्रेस की विचारधारा पर चर्चा करेंगे।

विदेश दौरे पर सियासी घमासान

हालांकि, संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान राहुल गांधी के इस विदेश दौरे को लेकर भाजपा नेताओं ने सवाल खड़े किए हैं। बीजेपी का आरोप है कि उनकी लगातार विदेश यात्राएं कांग्रेस के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर सवाल उठाती हैं।

प्रियंका गांधी ने किया बचाव

इन आरोपों पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी का बचाव किया। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कार्यकाल का बड़ा हिस्सा विदेश दौरों में बिताते हैं, तो नेता प्रतिपक्ष के विदेश जाने पर सवाल उठाना दोहरा मापदंड है।

Pradeep Dabas

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • All Posts
  • Business
  • Entertainment
  • Horoscope & Bhakti
  • International
  • News
  • Sports
  • Technology
HINDUSTAN UDAY NEWS

Hindustan Uday News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो राजनीति, देश-दुनिया, खेल, व्यवसाय और लाइफस्टाइल सहित सभी प्रमुख विषयों पर सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

  • #latest news in hindi
  • #breaking news in hindi

©2026 Created with Hindustan Uday Digital