
Wrestler Vinesh Phogat Breaking News भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने संन्यास वापस लेते हुए फिर से कुश्ती में लौटने का फैसला किया है। वह अब 2028 लॉस एंजिलिस ओलिंपिक में हिस्सा लेने का लक्ष्य बना चुकी हैं। विनेश ने यह घोषणा अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से की।
Wrestler Vinesh Phogat Breaking News
विनेश फोगाट ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X कुश्ती में वापस लौटने का संकेत दिया उन्होंने लिखा कि
लोग मुझसे पूछते रहे कि क्या पेरिस मेरा आखिरी सफर था ? लेकिन मेरे पास इसका लंबे समय तक कोई जवाब नहीं था । मुझे मैट से, दबाव से, उम्मीदों से, यहाँ तक कि अपनी महत्वाकांक्षाओं से भी दूर जाने की ज़रूरत थी । सालों में पहली बार, मैंने खुद को चैन की सांस लेने दी । मैंने अपने कुश्ती के सफर के भार को समझने के लिए समय निकाला – ऊंचाइयाँ, दिल टूटना, बलिदान, मेरा वह रूप जो इस दुनिया ने कभी नहीं देखा । जब मैंने आत्मचिंतन किया तो कहीं मुझे सच्चाई मिली – मुझे अब भी इस खेल से प्यार है । मैं अब भी मुकाबले में उतरना चाहती हैं ।
उस शांति में, मुझे कुछ ऐसा मिला जिसे मैं भूल चुकी थी – ‘जुनून की आग कभी बुझी ही नहीं’। यह केवल थकान और शोर के नीचे दब गई थी । अनुशासन, दिनचर्या, संघर्ष… यह सब मेरे अंदर बसा हुआ है। चाहे मैं कितनी भी दूर चली जाऊं, मेरा एक हिस्सा मैट पर ही बना रहा ।
तो अब मैं यहाँ हूँ, निडर दिल और कभी न झुकने वाली भावना के साथ LA28 की ओर वापस कदम बढ़ा रही हूँ। और हां इस बार मैं अकेली नहीं चल रही हूं । मेरा बेटा मेरी टीम में शामिल हो रहा है, मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा, लॉस एंजिल्स ओलंपिक के इस सफर में मेरा छोटा सा चीयरलीडर ।
ज्यादा वजन के चलते हो गई थी डिसक्वालिफाई,
विनेश फोगाट 2024 पेरिस ओलिंपिक में फाइनल में पहुंचने वाली भारत की पहली महिला रेसलर बनी थीं। लेकिन फाइनल मुकाबले से कुछ समय पहले उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा पाया गया, जिसके कारण उन्हें टूर्नामेंट से डिसक्वालिफाई कर दिया गया। इसके तुरंत बाद उन्होंने कुश्ती को अलविदा कह दिया था। फिलहाल विनेश हरियाणा के जुलाना से कांग्रेस विधायक हैं।
पेरिस विवाद के बाद लिया था संन्यास
2024 पेरिस ओलिंपिक में विनेश इतिहास रचने के बेहद करीब थीं। तीन मुकाबले जीतकर वे 50 किलो वर्ग के फाइनल में पहुंच गई थीं और उनकी फॉर्म देखकर गोल्ड की उम्मीदें और भी बढ़ गई थीं। लेकिन फाइनल से कुछ ही घंटे पहले वजन में 100 ग्राम की बढ़ोतरी ने उनका सफर रोक दिया।
डिसक्वालिफाई होने के करीब 17 घंटे बाद, सुबह 5:17 बजे उन्होंने X (पूर्व ट्विटर) पर भावुक पोस्ट लिखते हुए संन्यास का ऐलान किया—
“मां कुश्ती मेरे से जीत गई, मैं हार गई… माफ करना… आपका सपना, मेरी हिम्मत सब टूट चुके… अलविदा कुश्ती 2001-2024।” आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी ।
विनेश के डिसक्वालिफाई होने की जानकारी 7 अगस्त 2024 को दोपहर करीब 12 बजे सामने आई थी।
ओलिंपिक फाइनल में पहुंच गई थी
पेरिस में विनेश ने प्री-क्वार्टरफाइनल में वर्ल्ड चैंपियन जापान की युई सुसाकी, क्वार्टरफाइनल में यूक्रेन की ओकसाना लिवाच, और सेमीफाइनल में क्यूबा की गुजमान लोपेजी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
फाइनल में उनकी जगह उन्हीं सेमीफाइनल में हार चुकी क्यूबा की रेसलर को मौका मिला। विनेश को 7 अगस्त की रात 10 बजे अमेरिकी रेसलर सारा एन हिल्डरब्रांट से गोल्ड के लिए खेलना था, जो अंततः सारा ने जीता।
तीन ओलिंपिक का सफर
पेरिस 2024 विनेश का तीसरा ओलिंपिक था।
2016 रियो में वे चोट के कारण बाहर हो गई थीं।
2020 टोक्यो में क्वार्टरफाइनल में हार मिली थी।
Wrestler Vinesh Phogat Breaking News , 2024 पेरिस में वे कोई मुकाबला नहीं हारीं, लेकिन वजन की तकनीकी गड़बड़ी ने उन्हें फाइनल से बाहर कर दिया। अब संन्यास वापस लेकर विनेश फोगाट एक बार फिर ओलिंपिक में देश के लिए पदक जीतने की तैयारी में जुटना चाहती हैं।










