राहुल गांधी ने किसको कहा कि “मेरे बब्बर शेर” हैं ?

Whom did Rahul Gandhi call “my lion”?
Whom did Rahul Gandhi call “my lion”?

AI Impact Summit में ‘शर्टलेस’ विरोध पर सियासी संग्राम: उदय भानु चिब गिरफ्तार, राहुल गांधी बोले—“मेरे बब्बर शेर”में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के अर्धनग्न विरोध प्रदर्शन के मामले में दिल्ली पुलिस ने भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब को अरेस्ट कर लिया है। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को चिब की 4 दिन की रिमांड को भी मंजूरी दे दी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ‘बब्बर शेर’ हैं।

राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर x पूर्व में ट्वीटर पर पोस्ट डाली जिसमें उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध हमारी ऐतिहासिक धरोहर है। यह हमारे खून में है और हर भारतीय का लोकतांत्रिक अधिकार है। मुझे युवा कांग्रेस के अपने बब्बर शेर साथियों पर गर्व है, जिन्होंने ‘COMPROMISED PM’ के खिलाफ निडर होकर देश के हित में आवाज़ उठाई है।

अमेरिका के साथ हुए Trade Deal में देश के हितों से समझौता किया गया है। यह समझौता हमारे किसानों और टेक्सटाइल उद्योग को नुकसान पहुंचाएगा तथा हमारे डेटा को अमेरिका के हाथों में सौंप देगा। इस सच्चाई को देश के सामने रखने के लिए युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब और IYC के अन्य साथियों की गिरफ्तारी तानाशाही प्रवृत्ति और कायरता का प्रमाण है। कांग्रेस पार्टी और मैं अपने बब्बर शेर साथियों के साथ मज़बूती से खड़े हैं। सत्ता को सच का आईना दिखाना अपराध नहीं, देशभक्ति है। डरो मत – सच और संविधान हमारे साथ हैं।

क्या है पूरा मामला?

विवाद उस समय शुरू हुआ जब युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान बिना शर्ट पहने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों, बेरोजगारी और एआई से जुड़े मुद्दों को लेकर नारेबाजी की।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने कार्यक्रम स्थल Bharat Mandapam में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर क्यूआर कोड प्राप्त किया था। पुलिस का दावा है कि पहले काले छातों पर स्टिकर लगाकर अंदर ले जाने की योजना बनाई गई, लेकिन सुरक्षा कड़ी होने के कारण उन्होंने टी-शर्ट के अंदर स्टिकर पहनकर प्रवेश करने की रणनीति अपनाई।

किन धाराओं में मामला दर्ज?

दिल्ली पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196 (समूहों के बीच दुश्मनी बढ़ाने) और 197 (राष्ट्रीय एकता के प्रतिकूल बयान) जोड़ी गई हैं, जिनमें तीन साल तक की सजा का प्रावधान है। इसके अलावा आपराधिक साजिश, लोक सेवक को कर्तव्य पालन से रोकना, गैरकानूनी सभा और साझा मंशा जैसी धाराएं पहले से शामिल हैं।

चिब के अलावा पहले ही जितेंद्र यादव, राजा गुर्जर और अजय कुमार सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। राजधानी में संभावित विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

कौन हैं उदय भानु चिब?

Uday Bhanu Chib जम्मू के पलौड़ा क्षेत्र के निवासी हैं। उनके पिता हरि सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं। चिब वर्तमान में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और इससे पहले युवा कांग्रेस व NSUI में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। किसानों, युवाओं और महिलाओं के मुद्दों पर सक्रियता से आवाज उठाने के कारण वे संगठन में तेजी से उभरे नेता माने जाते हैं।

सियासी असर क्या होगा?

यह मामला अब सिर्फ एक विरोध प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकार बनाम कानून-व्यवस्था के सवाल में बदल गया है। कांग्रेस इसे राजनीतिक दमन बता रही है, जबकि भाजपा इसे अनुशासनहीनता करार दे रही है।

आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि अदालत में इस मामले की सुनवाई किस दिशा में जाती है और क्या यह विवाद राष्ट्रीय राजनीति में नए ध्रुवीकरण को जन्म देता है। फिलहाल, ‘बब्बर शेर’ टिप्पणी ने इस मुद्दे को और अधिक राजनीतिक रंग दे दिया है।

HIndustan Uday News

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • All Posts
  • Business
  • Entertainment
  • Horoscope & Bhakti
  • International
  • News
  • Sports
  • Technology
HINDUSTAN UDAY NEWS

Hindustan Uday News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो राजनीति, देश-दुनिया, खेल, व्यवसाय और लाइफस्टाइल सहित सभी प्रमुख विषयों पर सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

  • #latest news in hindi
  • #breaking news in hindi

©2026 Created with Hindustan Uday Digital