
US airstrikes on Venezuela, destroys military bases, धमाकों की खबरों से शनिवार तड़के पूरी दुनिया में हलचल मच गई।अमेरिका ने शनिवार रात को वेनेजुएला की राजधानी काराकस समेत 4 शहरों को निशाना बनाया है। इनमें काराकास के अलावा मिरांडा, अरागुआ और ला ग्वायरा शामिल हैं। अमेरिका ने इन राज्यों के सैन्य ठिकानों पर हवाई करके उन्हें तबाह किया है । इस बीच खबर आ रही है कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी अब अमेरिका के कब्जे में हैं.
मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ने का अमेरिका का दावा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया, ‘अमेरिका ने वेनेज़ुएला और उसके नेता राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ हमला सफल रहा है और वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को अमेरिकी सैनिकों ने अपने कब्जे में ले लिया है देश से बाहर ले जाया गया है। यह ऑपरेशन यूएस लॉ एनफोर्समेंट के साथ मिलकर किया गया था । प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जल्दी ही इसे लेकर पूरी जानकारी दी जाएगी
अमेरिका ने वेनेजुएला की राजधानी Caracas में देर रात और तड़के के समय एक के बाद एक कई जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं। धमाकों के साथ-साथ आसमान में धुएं के गुबार उठते दिखे और शहर के ऊपर कम ऊंचाई पर उड़ते विमानों की तेज आवाजें भी लोगों ने सुनीं।
समाचार एजेंसी Reuters और Associated Press के मुताबिक, Caracas में कम से कम 7 धमाके हुए। शहर के दक्षिणी इलाके में मौजूद एक बड़े military base के पास धमाके होने की बात सामने आई है, जिसके बाद कई इलाकों में बिजली गुल हो गई और अंधेरा छा गया।
Caracas Blast News: आधी रात के बाद मची अफरा-तफरी
Caracas Blast News के अनुसार, पहला धमाका स्थानीय समय के मुताबिक करीब रात 2 बजे हुआ। धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि कई घरों की खिड़कियां तक हिल गईं। चश्मदीदों का कहना है कि धमाकों के बाद लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए और सड़कों पर जमा हो गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में धमाकों के वक्त आसमान में तेज चमक और शहर में फैली दहशत साफ देखी जा सकती है। हालांकि अभी तक किसी की मौत या बड़े नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
वेनेजुएला राष्ट्रपति बोले हमलों का डटकर जवाब दिया जाएगा
अमेरिका के हमले के बाद वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने बयान जारी कर कहा कि हमलों का डटकर जवाब दिया जाएगा। मादुरो ने देशभर में इमरजेंसी घोषित कर दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका तख्तापलट करना चाहता है, ताकि वेनेजुएला के तेल और खनिज संसाधनों पर कब्जा कर सके।
अमेरिकी हेलिकॉप्टर दिखने का दावा, शक और गहराया
कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि AH-64 Apache Attack Helicopter और CH-47 Chinook Helicopter जैसे अमेरिकी सैन्य हेलिकॉप्टर Caracas के ऊपर उड़ते देखे गए। इसके अलावा, 160th SOAR Night Stalkers से जुड़े हेलिकॉप्टरों के वीडियो भी सामने आए हैं, जिससे Venezuela Capital Explosion को लेकर अमेरिका पर शक और गहरा गया है। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि ये धमाके किसी सीधे अमेरिकी सैन्य हमले, किसी सीक्रेट ऑपरेशन, या फिर किसी अन्य तकनीकी कारण से हुए हैं।
US–Venezuela Tension क्यों है इतनी गंभीर?
US–Venezuela Tension लंबे समय से चल रहा है और हाल के दिनों में यह और ज्यादा बढ़ गया है।
अमेरिका राष्ट्रपति Nicolas Maduro को मान्यता नहीं देता
2019 में अमेरिका ने Juan Guaido को अंतरिम राष्ट्रपति माना
अमेरिका ने वेनेजुएला पर कड़े economic sanctions लगाए, खासकर तेल सेक्टर पर
वेनेजुएला ने अमेरिका पर regime change और हस्तक्षेप का आरोप लगाया
रूस, चीन और ईरान वेनेजुएला के समर्थन में खड़े हैं
इन सब वजहों से Caracas Blast News को वैश्विक तनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
ट्रंप की चेतावनी और CIA ऑपरेशन का जिक्र
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump पहले ही वेनेजुएला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दे चुके हैं।
ट्रंप का कहना रहा है कि वेनेजुएला से जुड़े drug trafficking network और अवैध प्रवास पर रोक लगाने के लिए अमेरिका कार्रवाई कर सकता है।
कुछ समय पहले ट्रंप ने यह भी कहा था कि उन्होंने CIA को वेनेजुएला के अंदर ऑपरेशन की अनुमति दी है। ऐसे में Venezuela Capital Explosion को इन बयानों से जोड़कर देखा जा रहा है।
क्या बढ़ेगा टकराव?
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर US–Venezuela Tension इसी तरह बढ़ता रहा, तो हालात और ज्यादा खतरनाक हो सकते हैं। तेल संसाधनों, प्रतिबंधों और सैन्य गतिविधियों के चलते दोनों देशों के बीच टकराव अब सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि सुरक्षा और वैश्विक स्थिरता का मुद्दा बनता जा रहा है।
यह भी पढ़ें : एलन मस्क की YouTube को टक्कर की तैयारी ! क्रिएटर्स को मिलेगा ज़्यादा पैसा ?










