Top Headlines

मेट्रो यात्री ध्यान दें ! यह खबर आपके काम की है

Udyog Bhawan Metro Station renamed as Seva Teerth
Udyog Bhawan Metro Station renamed as Seva Teerth

Udyog Bhawan Metro Station renamed as Seva Teerth, दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। येलो लाइन पर स्थित उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर अब ‘सेवा तीर्थ भवन मेट्रो स्टेशन’ कर दिया गया है। स्टेशन पर नए नाम के बोर्ड भी लगा दिए गए हैं।

उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम सेवा तीर्थ हुआ

दरअसल, प्रधानमंत्री कार्यालय के ‘सेवा तीर्थ’ परिसर में स्थानांतरित होने के अगले दिन ही इस मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने का फैसला लिया गया। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मेट्रो स्टेशन के पास बने सेवा तीर्थ परिसर का उद्घाटन किया था। इस परिसर में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), कैबिनेट सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय को एक ही स्थान पर स्थापित किया गया है।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने घोषणा की थी

इससे पहले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने घोषणा की थी कि राष्ट्रीय राजधानी में उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर ‘सेवा तीर्थ भवन’ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बदलाव का उद्देश्य स्टेशन की पहचान को सेवा तीर्थ भवन से जुड़े बड़े विजन के साथ जोड़ना है।

‘सेवा तीर्थ’ जनसेवा, नागरिक कल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘सेवा तीर्थ’ जनसेवा और नागरिक कल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक है। यह कर्तव्य, करुणा और ‘भारत प्रथम’ के सिद्धांतों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पहल आने वाली पीढ़ियों को निस्वार्थ सेवा और जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

नाम बदलने का दौर जारी

गौरतलब है कि इससे पहले भी कई सरकारी स्थानों के नाम बदले जा चुके हैं। गृह मंत्रालय के निर्देश पर कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उपराज्यपाल आवासों का नाम ‘राज निवास’ से बदलकर ‘लोक निवास’ किया गया था। वहीं, साल 2022 में राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ रखा गया था।

Pradeep Dabas

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • All Posts
  • Business
  • Comparison
  • Dharma Darshan
  • Education
  • Entertainment
  • Food
  • Health & Fitness
  • Horoscope & Bhakti
  • International
  • Job
  • Lifestyle
  • News
  • Sports
  • Technology
  • World News
HINDUSTAN UDAY NEWS

Hindustan Uday News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो राजनीति, देश-दुनिया, खेल, व्यवसाय और लाइफस्टाइल सहित सभी प्रमुख विषयों पर सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

  • #latest news in hindi
  • #breaking news in hindi

©2026 Created with Hindustan Uday Digital