Top Headlines

West Indies ने Nepal को 9 विकेट से हराया, Super 8 में बनाई जगह

West Indies beat Nepal by 9 wickets
West Indies beat Nepal by 9 wickets

वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप C मुकाबले में वेस्टइंडीज ने नेपाल को एकतरफा अंदाज में हराकर सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली। अनुभवी ऑलराउंडर जैसन होल्डर की घातक गेंदबाजी और कप्तान शाई होप व शिमरॉन हेटमायर की विस्फोटक साझेदारी ने मैच को पूरी तरह वेस्टइंडीज के पक्ष में कर दिया। यह टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज की लगातार तीसरी जीत रही।

नेपाल की खराब शुरुआत, पावरप्ले में बना सबसे कम स्कोर

पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। टीम ने 11 ओवर तक सिर्फ 46 रन बनाए और इस दौरान पांच विकेट गंवा दिए। टी20 वर्ल्ड कप में यह पावरप्ले का सबसे कम स्कोर रहा। पहले ही ओवर में कुशल भुर्तेल (1) को अकील हुसैन ने पवेलियन भेज दिया। कप्तान रोहित पौडेल (5) मैथ्यू फोर्ड की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। आरिफ शेख ने भी खराब शॉट खेलते हुए जैसन होल्डर की गेंद पर फाइन लेग में कैच थमा दिया। छह ओवर के बाद नेपाल का स्कोर तीन विकेट पर मात्र 22 रन था।

दीपेंद्र सिंह ऐरी की जुझारू पारी

नेपाल की ओर से दीपेंद्र सिंह ऐरी ने संघर्ष करते हुए 47 गेंदों में 58 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल थे। सोमपाल कामी ने 15 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए। हालांकि बाकी बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के कारण नेपाल 20 ओवर में 8 विकेट पर 133 रन ही बना सका।

जैसन होल्डर बने मैन ऑफ द मैच

वेस्टइंडीज की ओर से जैसन होल्डर ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 27 रन देकर चार विकेट झटके। मैथ्यू फोर्ड ने किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सिर्फ 10 रन देकर एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए होल्डर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

होप और हेटमायर की मैच जिताऊ साझेदारी

134 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। कप्तान शाई होप ने 44 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल थे। शिमरॉन हेटमायर ने 32 गेंदों पर नाबाद 46 रन ठोके, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल रहे। दोनों के बीच हुई शानदार साझेदारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने 15.2 ओवर में ही एक विकेट खोकर 134 रन बना लिए और मैच नौ विकेट से जीत लिया।

Super 8 में वेस्टइंडीज की एंट्री

इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली। टीम ने गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों में शानदार प्रदर्शन कर खिताब की दावेदारी मजबूत कर दी है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11 नेपाल: कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख, रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बम, गुलशन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने और ।

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), ब्रैंडन किंग, शिमरोन हेटमायर, रोस्टन चेज, रोवमन पॉवेल, शेरफन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ।

HIndustan Uday News

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • All Posts
  • Business
  • Comparison
  • Dharma Darshan
  • Education
  • Entertainment
  • Food
  • Health & Fitness
  • Horoscope & Bhakti
  • International
  • Job
  • Lifestyle
  • News
  • Sports
  • Technology
  • World News
HINDUSTAN UDAY NEWS

Hindustan Uday News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो राजनीति, देश-दुनिया, खेल, व्यवसाय और लाइफस्टाइल सहित सभी प्रमुख विषयों पर सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

  • #latest news in hindi
  • #breaking news in hindi

©2026 Created with Hindustan Uday Digital