
T20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के हाथों हारने के पश्चात अंतत अमेरिका ने जीत के साथ अपना खाता खोल लिया है । शुक्रवार को ग्रुप A के 21वें मुकाबले में अमेरिका ने नीदरलैंड को 93 रनों से करारी शिकस्त दी। चेन्नई के ऐतिहासिक एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपक) में खेले गए इस मुकाबले में अमेरिका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 196 रन बनाए, जिसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 16वें ओवर में सिर्फ 103 रन ही बना पाई ।
अमेरिका की पारी: मोनांक और साईतेजा ने जमाई धाक
टॉस हारने के बाद मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरी अमेरिकी टीम को कप्तान मोनांक पटेल और शायन जहांगीर ने एक बेहतर शुरूआत दी । दोनों बल्लेबाजों ने दोनों ने 2.5 ओवर में 27 रन जोड़े। शायन जहांगीर 14 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हो गए।
इसके बाद कप्तान मोनांक पटेल और साईतेजा मुक्कमल्ला ने दूसरे विकेट के लिए 37 गेंदों में 55 रन की अहम साझेदारी निभाई। मोनांक पटेल ने 22 गेंदों में 36 रन बनाए जिसमें 1 छक्का और 3 चौके शामिल थे ।
साईतेजा मुक्कमल्ला ने 51 गेंदों में 4 छक्के और 5 चौकों की मदद से 79 रन बनाए । 21 वर्षीय साईतेजा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। चौथे विकेट के लिए साईतेजा और शुभम रंजने ने 35 गेंदों में 54 रन जोड़े।
शुभम रंजने ने अंत तक टिकते हुए 24 गेंदों में नाबाद 48 रन बनाए (2 छक्के, 3 चौके), जिसकी बदौलत अमेरिका ने 196 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
नीदरलैंड की बल्लेबाजी रही फ्लॉप
197 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम अमेरिकी गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई। पूरी टीम 16वें ओवर में 103 रन पर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा और कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सका।
मैच का टर्निंग पॉइंट
साईतेजा मुक्कमल्ला की 79 रन की पारी
शुभम रंजने की फिनिशिंग
अमेरिकी गेंदबाजों की सटीक लाइन-लेंथ
यही तीन कारण रहे, जिनकी वजह से अमेरिका ने टूर्नामेंट में दमदार वापसी की।
T20 World Cup 2026,USA beat Netherlands by 93 runs









