
Shirtless protest by Indian Youth Congress workers, दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित AI Summit 2026 के दौरान शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने टी-शर्ट उतारकर “PM is compromised” के नारे लगाए। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें 15–20 कार्यकर्ता हाथ में सफेद टी-शर्ट लेकर विरोध करते नजर आ रहे हैं।
टी-शर्ट पर मोदी और ट्रम्प की तस्वीर
प्रदर्शन के दौरान दिखाई गई टी-शर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तस्वीर छपी थी। टी-शर्ट पर “PM is compromised” लिखा हुआ था, जिसे लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। कार्यकर्ताओं का कहना था कि उनका विरोध भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर है, जबकि विरोध के तरीके को लेकर राजनीतिक दलों के बीच तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।
पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया
दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस मामले में चार से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनके खिलाफ legal action की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कड़ी सुरक्षा के बावजूद प्रदर्शनकारी भारत मंडपम के अंदर कैसे पहुंचे, क्योंकि कार्यक्रम में प्रवेश के लिए पास या QR code अनिवार्य किया गया था।
भाजपा ने प्रदर्शन की आलोचना की
इस घटना पर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि कांग्रेस के लिए AI का मतलब “Anti-India” है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह प्रदर्शन बिना किसी ठोस मुद्दे के किया गया और यह देश की उपलब्धियों के खिलाफ है, न कि सिर्फ सरकार के खिलाफ विरोध।
राजनीतिक बयानबाजी तेज
AI Summit 2026 के दौरान हुए इस विरोध प्रदर्शन के बाद देश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ कांग्रेस ट्रेड डील को लेकर सवाल उठा रही है, वहीं भाजपा इसे देश विरोधी गतिविधि बता रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सुरक्षा में हुई चूक की भी पड़ताल की जा रही है।










