संसद की सीढ़ियों से गिरे शशि थरूर, फिर बोले जिस दीये को तूफां में जलना होगा उसे, संभल-संभल के चलना होगा

संसद की सीढ़ियों से गिरे शशि थरूर
संसद की सीढ़ियों से गिरे शशि थरूर

जिस दीये को, तूफां में जलना होगा

उसे, संभल-संभल के चलना होगा

I am okay

ये शब्द किसी शायर ने कहे बल्कि ये शब्द हैं कांग्रेस सांसद शशि थरूर के है । शशि थरूर ने यह शब्द कब और क्यों कहे इसके पीछे की एक कहानी है । बात बुधवार की है जब शशि थरूर संसद से बाहर आते हुए जब सीढ़ियों से उतर रहे थे तो वह फोन पर किसी से बात करे थे तो अचानक उनका बैलेंस बिगड़ गया और सीढ़ियों से स्लिप होकर गिर गए ।  तुरंत पास ही खड़े सपा प्रमुख  अखिलेश यादव ने उन्हें सभाला। अखिलेश यादव के पास में ही कांग्रेस सांसद इमरान मसूद भी खड़े थे ने भी शशि थरूर की मदद को दौड़े । इस घटना के बाद आज शशि थरूर ने खुद अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।

शशि थरूर ने कल की घटना के लिए अखिलेश और इमरान मसूद को धन्यवाद किया कि उन्होंने मेरी सीढ़ियों से उतरने में मदद की । उन्होंने कहा की संसद की सीढ़ियों से उतरते समय एक सीढ़ी छूट जाने से मैं थोड़ा लड़खड़ा गया। अभी भी थोड़ा दर्द है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि कुछ टूटा है, बस टखने में मोच आ गई है और उंगलियों के जोड़ों में हल्की चोट आई है। उम्मीद है, दो-तीन दिनों में ठीक हो जाऊँगा। शाम 4 से 7:30 बजे तक मैंने अपने घर के दफ्तर में कई बैठकें कीं (जिनमें दो राजदूतों की बैठकें भी शामिल थीं), और मेरा पैर एक स्टूल पर टिका हुआ था। कल एक्स-रे करवाकर पुष्टि करूँगा कि कोई फ्रैक्चर तो नहीं है। बस कुछ जगहों पर दर्द है, साथ ही मेरे अहंकार को भी ठेस पहुंची है!

HIndustan Uday News

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • All Posts
  • Business
  • Comparison
  • Dharma Darshan
  • Education
  • Entertainment
  • Food
  • Health & Fitness
  • Horoscope & Bhakti
  • International
  • Job
  • Lifestyle
  • News
  • Sports
  • Technology
  • World News
HINDUSTAN UDAY NEWS

Hindustan Uday News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो राजनीति, देश-दुनिया, खेल, व्यवसाय और लाइफस्टाइल सहित सभी प्रमुख विषयों पर सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

  • #latest news in hindi
  • #breaking news in hindi

©2026 Created with Hindustan Uday Digital