ममता के गढ़ में शाह की हुंकार, घुसपैठ को लेकर ममता पर निशाना, BJP सत्ता में आई तो परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा

Shah's roar in Mamata's stronghold
Shah’s roar in Mamata’s stronghold

Shah’s roar in Mamata’s stronghold, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को कोलकाता पहुंचे । पश्चिम बंगाल पहुंचकर शाह ने ममता सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि राज्य में घुसपैठ रोकने में ममता बनर्जी की सरकार नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि अगर BJP सरकार आती है, तो यहां “परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा।” शाह राज्य में विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों के लिए पहुंचे हैं और उन्होंने कहा कि TMC के 15 साल के शासन में लोग भयभीत हैं।

बंगाल में विकास हुआ ठप

शाह ने बंगाल में विकास और योजनाओं की स्थिति पर भी बड़ा बयान दिया। उनका कहना था कि TMC शासन के दौरान बंगाल का विकास थम गया, जबकि मोदी सरकार देश में गरीबी उन्मूलन की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में कई केंद्र और राज्य की योजनाएं डेड एंड पर पहुंच गई हैं, और ममता सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को भी मानने में विफल रही है।

बंगाल की जनता घुसपैठियों से त्रस्त

घुसपैठ पर अमित शाह ने कहा कि बंगाल की जनता घुसपैठियों से त्रस्त है और केवल भाजपा जैसी राष्ट्रवादी सरकार ही इसे रोक सकती है। उन्होंने सवाल उठाया कि बंगाल सरकार बॉर्डर पर पर्याप्त कार्रवाई क्यों नहीं कर रही और घुसपैठियों को वापस क्यों नहीं भेज रही।

महिला सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए शाह ने आरोप लगाया कि ममता सरकार महिलाओं को अधिकार और सुरक्षा देने में नाकाम रही है ।  शाह ने कहा कि बंगाल के हिंदुओं के दिल पर गंभीर घाव लग चुके हैं, और अब ममता सरकार के जाने का समय आ गया है ।

विकास को लेकर भी ममता सरकार को घेरा

विकास को लेकर भी अमित शाह ने ममता सरकार को घेरा है । उन्होंने कहा कि बंगाल में विकास कार्यों में कोई प्रगति नहीं है । उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के समय देश में गरीबी कम हो रही है, लेकिन बंगाल में योजनाएं रुकी हुई हैं। उन्होंने ममता सरकार पर मनमानी करने और प्रॉक्सी अधिकारी नियुक्त करने का भी आरोप लगाया। शाह ने कहा कि बंगाल में पीएम मोदी विरोध मानसिकता फैली हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता सरकार की वजह से किसानों का 10,000 करोड़ रुपए वापस चला गया और आयुष्मान योजना लागू नहीं हो सकी।

बंगाल में जीत का किया दावा

अमित शाह ने मजबूती के साथ यह दावा किया कि बंगाल में अप्रैल 2026 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में BJP पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी।  शाह ने कहा कि बंगाल की जनता भय, भ्रष्टाचार, कुशासन और घुसपैठ से मुक्त सरकार चाहती है। उन्होंने कहा कि BJP की सरकार आने पर बंगाल की विरासत पुनर्जीवित होगी, विकास की गंगा तेज गति से बहेगी और गरीब कल्याण को प्राथमिकता मिलेगी।

चुनावी रणनीति और भाजपा का प्रदर्शन

शाह ने कहा कि साल 2014, 2016, 2019 और 2021 के चुनाव में बंगाल में BJP के वोट प्रतिशत में लगातार इजाफा हुआ है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 39% वोटों के साथ 12 सीटों पर विजय हासिल की थी । उन्होंने दावा किया कि 2026 में BJP प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आएगी।

शाह ने कांग्रेस और कम्युनिस्टों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शून्य पर पहुंच गई और 34 वर्षों तक राज करने वाला कम्युनिस्ट गठबंधन भी एक सीट नहीं जीत पाया। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा अब मुख्य विपक्ष और सत्ता का विकल्प बन चुकी है।

HIndustan Uday News

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • All Posts
  • Business
  • Entertainment
  • Horoscope & Bhakti
  • International
  • News
  • Sports
  • Technology
HINDUSTAN UDAY NEWS

Hindustan Uday News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो राजनीति, देश-दुनिया, खेल, व्यवसाय और लाइफस्टाइल सहित सभी प्रमुख विषयों पर सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

  • #latest news in hindi
  • #breaking news in hindi

©2026 Created with Hindustan Uday Digital