
SBI CBO Recruitment 2026, अगर आप बैंकिंग सेक्टर में अनुभव के साथ अधिकारी स्तर की सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बड़ा मौका है! भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India – SBI) ने Circle Based Officer (CBO) Recruitment 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह भर्ती 2,273 वरिष्ठ बैंकिंग पदों के लिए है, जिसमें से 2,050 रेगुलर और 223 बैकलॉग पद शामिल हैं।
आवेदन की मुख्य तारीखें
नोटिफिकेशन जारी: 28 जनवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 29 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 18 फरवरी 2026
एडमिट कार्ड जारी: मार्च 2026 (अनुमानित)
ऑनलाइन परीक्षा: मार्च 2026 (अनुमानित)
योग्यता और पात्रता शर्तें
शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री (Graduation)
अनुभव आवश्यक: उम्मीदवार के पास न्यूनतम 2 साल का अनुभव एक बैंकिंग Officer के रूप में होना चाहिए (Scheduled Commercial Bank / RRB)
आयु सीमा: 21 से 30 वर्ष के बीच (31 दिसंबर 2025 तक गणना)
भाषा योग्यता: चयन के बाद स्थानीय भाषा में दक्षता आवश्यक हो सकती है।
वेतन और फायदे
प्रारंभिक बुनियादी वेतन लगभग ₹48,480/- प्रति माह है, इसके साथ विविध भत्ते (DA, HRA, CCA) भी प्रदान किए जाते हैं, जिससे इन-हैंड सैलरी ₹70,000+ तक हो सकती है।
चयन प्रक्रिया
SBI CBO चयन प्रक्रिया में शामिल हैं:
- ऑनलाइन परीक्षा (Objective + Descriptive)
- स्क्रीनिंग/शॉर्टलिस्टिंग
- इंटरव्यू/पर्सनल इंटरव्यू
- स्थानीय भाषा दक्षता टेस्ट
आवेदन प्रक्रिया
- SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in/web/careers पर जाएँ।
- रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन बनाएं।
- आवश्यक विवरण भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क (General/OBC/EWS: ₹750; SC/ST/PwBD: निशुल्क) का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन को सुरक्षित रखें।
ध्यान दें: आवेदन सिर्फ ऑनलाइन मोड में स्वीकार होंगे।
क्यों यह भर्ती खास है?
SBI CBO Recruitment 2026, सरकारी बैंकिंग क्षेत्र में अनुभवी उम्मीदवारों के लिए अधिक अधिकारी स्तर की नौकरी का सुनहरा मौका।
भयंकर प्रतिस्पर्धा के बीच सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर।
अगर आप SBI CBO 2026 के लिए आवेदन करने वाले हैं, तो समय कम है — 18 फरवरी 2026 तक आवेदन कर देना चाहिए। इस अवसर को मौका समझकर जल्द से जल्द फॉर्म भरें और तैयारी शुरू करें!










