
Rajpal Yadav released on interim bail, next hearing on February 18, बॉलीवुड अभिनेता Rajpal Yadav ने चेक बाउंस मामले में 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। इसके बाद उन्होंने कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की, जिसे अब मंजूरी मिल गई है। कोर्ट ने उनसे 1.5 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा करने को कहा था, जिसे उन्होंने तय समय में जमा कर दिया। इसके बाद उनकी अंतरिम जमानत स्वीकार कर ली गई।
कोर्ट में क्या हुआ?
इस मामले की पहली सुनवाई 12 फरवरी को हुई थी, जिसमें कोर्ट ने एक्टर को फटकार लगाई थी।
वकील की मांग पर सुनवाई 16 फरवरी तक टाल दी गई थी।
16 फरवरी को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दोपहर 3 बजे तक 1.5 करोड़ रुपये जमा करने का समय दिया।
राजपाल यादव ने समय पर डिमांड ड्राफ्ट जमा कर दिया।
उन्होंने यह जमानत अपनी भतीजी की शादी (19 फरवरी) में शामिल होने के लिए मांगी थी।
अगली सुनवाई कब?
कोर्ट ने राजपाल यादव को पासपोर्ट जमा करने का आदेश दिया है।
मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी।
क्या है पूरा मामला?
उल्लेखनीय है कि यह मामला एक फिल्म से जुड़े वित्तीय लेनदेन से संबंधित है । राजपाल यादव ने अपनी फिल्म Ata Pata Laapata के निर्माण के लिए दिल्ली की एक कंपनी से करीब 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था । फिल्म फ्लाप हो गई थी जिसके चलते राजपाल यादव को घाटा उठाना पड़ा । और वह कंपनी को कर्ज नहीं चुका पाया । राजपाल यादव ने कंपनी को जो चेक दिए वह बाउंस हो गए ।इसके बाद कंपनी ने उनके खिलाफ चेक बाउंस (Negotiable Instruments Act) के तहत केस दर्ज कराया । कोर्ट ने इस मामले में पहले सजा सुनाई थी, जिसके बाद उन्हें सरेंडर करना पड़ा।
बता दें कि राजपाल यादव की मदद में में सिने जगत आगे आया जिसके चलते राजपाल यादव की जमानत संभव हो पाई है ।










