पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास पर प्रदर्शनकारियों का हमला, पुलिस कार्रवाई में 12 प्रदर्शनकारियों की मौत

Protesters attack US embassy in Pakistan
Protesters attack US embassy in Pakistan

Protesters attack US embassy in Pakistan, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की पुष्टि के बाद कई देशों में अमेरिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आई है। कराची में प्रदर्शन हिंसक हो गया, जहां गुस्साई भीड़ ने अमेरिकी दूतावास को निशाना बना लिया। पहले हजारों लोग सड़कों पर उतरे और खामेनेई की तस्वीरों के साथ अमेरिका विरोधी नारे लगाए, इसके बाद भीड़ दूतावास परिसर तक पहुंच गई। वहां जमकर तोड़फोड़ की गई और आगजनी की घटना भी सामने आई।

शहर में हाई अलर्ट घोषित

स्थिति बिगड़ते देख भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, झड़प के दौरान पत्थरबाजी भी हुई। ‘डेली पाकिस्तान’ की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस कार्रवाई में 12 प्रदर्शनकारियों की मौत और 30 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है, हालांकि प्रशासन ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घायलों को सिविल अस्पताल कराची में भर्ती कराया गया है। शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

लाहौर, पेशावर और रावलपिंडी में भी प्रदर्शन

कराची के अलावा लाहौर, पेशावर और रावलपिंडी में भी प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। शिया और हजारा समुदाय के लोग बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए हैं। राजधानी इस्लामाबाद में भी विरोध प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने एक महीने के लिए ड्रोन और अन्य हवाई वस्तुओं के उड़ान पर रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि तेहरान पर हुए हमले में खामेनेई और उनके परिवार के कई सदस्य मारे गए थे, जिसके बाद क्षेत्रीय तनाव और जनआक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।

HIndustan Uday News

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • All Posts
  • Business
  • Entertainment
  • Horoscope & Bhakti
  • International
  • News
  • Sports
  • Technology
HINDUSTAN UDAY NEWS

Hindustan Uday News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो राजनीति, देश-दुनिया, खेल, व्यवसाय और लाइफस्टाइल सहित सभी प्रमुख विषयों पर सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

  • #latest news in hindi
  • #breaking news in hindi

©2026 Created with Hindustan Uday Digital