
PM Modi, Rahul pay tribute to Swami Vivekananda, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का व्यक्तित्व और उनकी कृतियाँ विकसित भारत के संकल्प में निरंतर नई ऊर्जा का संचार करती हैं। श्री मोदी ने कहा, “मेरी कामना है कि राष्ट्रीय युवा दिवस का यह दिव्य अवसर सभी देशवासियों, विशेषकर हमारे युवा साथियों के लिए नई शक्ति और नया आत्मविश्वास लेकर आए।“
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि
“भारतीय युवाशक्ति के सशक्त प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर मेरी आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व विकसित भारत के संकल्प में निरंतर नई ऊर्जा का संचार करने वाला है। मेरी कामना है कि राष्ट्रीय युवा दिवस का यह दिव्य अवसर सभी देशवासियों, विशेषकर हमारे युवा साथियों के लिए नई शक्ति और नया आत्मविश्वास लेकर आए।”
भारतीयों के प्ररेणास्रोत हैं स्वामी विवेकानंद
वहीं राहुल गांधी ने महान संन्यासी स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन । स्वामी विवेकानंद जी ने अपने विचारों से भारत की संस्कृति को विश्व पटल पर पहुंचाया । उनके आदर्श हर भारतवासी को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा समस्त देशवासियों को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ की शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति से पहले नहीं रुकने का संदेश देने वाले स्वामी जी के विचार युवाओं में कर्त्तव्यबोध और राष्ट्रप्रेम का भाव जागृत कर विकसित भारत के निर्माण को गति दे रहे हैं।
श्री अमित शाह ने X पर किए गए एक पोस्ट में कहा, “स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन तथा समस्त देशवासियों को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएँ। भारतीय ज्ञान परंपरा, दर्शन व अध्यात्म से देश के युवाओं को जोड़ने और इसकी व्याप्ति विश्व मंचों तक पहुँचाने वाले स्वामी विवेकानंद जी ने रामकृष्ण मिशन के माध्यम से समाज सेवा के भी आदर्श स्थापित किए। लक्ष्य प्राप्ति से पहले नहीं रुकने का संदेश देने वाले स्वामी जी के विचार युवाओं में कर्त्तव्यबोध और राष्ट्रप्रेम का भाव जागृत कर विकसित भारत के निर्माण को गति दे रहे हैं।”










