बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान KKR टीम से बाहर, दबाव के बीच केकेआर ने लिया फैसला

Mustafizur Rahman dropped from KKR squad
Mustafizur Rahman dropped from KKR squad

Mustafizur Rahman dropped from KKR squad, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर कर दिया है। यह फैसला ऐसे समय पर लिया गया है, जब बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रही हिंसा को लेकर देशभर में नाराजगी देखी जा रही है और रहमान बांग्लादेशी खिलाड़ी IPL में खेलने का विरोध हो रहा था। इस पूरे मामले में BCCI ने KKR को स्पष्ट निर्देश दिए, जिसके बाद फ्रेंचाइजी ने सभी जरूरी प्रक्रियाओं और आपसी चर्चा के बाद मुस्तफिजुर को रिलीज करने का निर्णय लिया।

Mustafizur Rahman नहीं खेलेंगे

KKR ने अपने आधिकारिक ट्वीट में कहा कि “BCCI के निर्देशों के बाद सभी जरूरी प्रक्रियाओं और आपसी परामर्श के बाद मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर कर दिया गया है। IPL नियमों के अनुसार हमें रिप्लेसमेंट खिलाड़ी लेने की अनुमति दी गई है। आगे की जानकारी समय आने पर साझा की जाएगी।”

BCCI ने क्यों दिया निर्देश?

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने शुक्रवार सुबह कहा कि हाल के घटनाक्रमों और देश में बने माहौल को देखते हुए बोर्ड ने KKR को Mustafizur Rahman को रिलीज करने का निर्देश दिया है। उन्होंने यह भी साफ किया कि अगर KKR किसी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी को शामिल करना चाहती है, तो इसकी अनुमति दी जाएगी।

बांग्लादेश में हिंसा के बीच बढ़ा विरोध

बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा के बीच मुस्तफिजुर के IPL में खेलने को लेकर विरोध तेज हो गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते 14 दिनों में वहां 3 हिंदुओं की हत्या हो चुकी है, जिससे भारत में आक्रोश का माहौल बना।

विरोध में किसने क्या कहा?

संजय निरुपम की अपील

शिवसेना नेता संजय निरुपम ने KKR के मालिक शाहरुख खान से अपील करते हुए कहा कि जब पूरा देश बांग्लादेश को लेकर गुस्से में है, तब किसी बांग्लादेशी खिलाड़ी को टीम में रखना गलत संदेश देता है।

वहीं, शिवसेना (UBT) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने भी बांग्लादेशी खिलाड़ियों को IPL में खेलने की अनुमति न देने की मांग की।

देवकीनंदन ठाकुर का बयान

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कड़ा बयान देते हुए कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या, घरों को जलाना और महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहे हैं। ऐसे हालात में वहां के खिलाड़ी को भारतीय धरती पर खिलाना अमानवीय है।

उन्होंने KKR मैनेजमेंट और शाहरुख खान से खिलाड़ी को टीम से हटाने की मांग की।

इस मांग में धीरेंद्र शास्त्री और जगद्गुरु रामभद्राचार्य भी शामिल रहे।

संगीत सोम का आरोप

भाजपा नेता संगीत सोम ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं को चुन-चुनकर मारा जा रहा है और ऐसे समय वहां के खिलाड़ियों को खरीदना देश के साथ गद्दारी है। उन्होंने शाहरुख खान पर पाकिस्तान और बांग्लादेश का समर्थन करने का आरोप भी लगाया।

9.2 करोड़ में खरीदे गए थे मुस्तफिजुर

KKR ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL मिनी ऑक्शन (अबूधाबी) में 9.2 करोड़ रुपए में खरीदा था। वे IPL इतिहास में बांग्लादेश के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे।

पिछले सीजन का प्रदर्शन

पिछले IPL सीजन में मुस्तफिजुर ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से 3 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 4 विकेट लिए थे। उन्हें मिचेल स्टार्क की जगह टीम में शामिल किया गया था।

मुस्तफिजुर रहमान का संक्षिप्त परिचय

मुस्तफिजुर रहमान बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं, जो अपनी कटर और स्लोअर गेंदों के लिए जाने जाते हैं।

जन्म: 6 सितंबर 1995, सातारखिरा (बांग्लादेश)

इंटरनेशनल डेब्यू: 2015 में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज

तीनों फॉर्मेट में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व

डेथ ओवर्स में किफायती गेंदबाजी उनकी खासियत रही है

भारत का बांग्लादेश दौरा तय

इस विवाद के बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने पुष्टि की है कि भारतीय क्रिकेट टीम सितंबर में बांग्लादेश का दौरा करेगी।

इस दौरे में: 3 वनडे मैच: 1, 3 और 6 सितंबर,  3 टी-20 मैच: 9, 12 और 13 सितंबर भारतीय टीम 28 अगस्त को बांग्लादेश पहुंचेगी।

HIndustan Uday News

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • All Posts
  • Business
  • Entertainment
  • Horoscope & Bhakti
  • International
  • News
  • Sports
  • Technology
HINDUSTAN UDAY NEWS

Hindustan Uday News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो राजनीति, देश-दुनिया, खेल, व्यवसाय और लाइफस्टाइल सहित सभी प्रमुख विषयों पर सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

  • #latest news in hindi
  • #breaking news in hindi

©2026 Created with Hindustan Uday Digital