इस्लाम में सिर्फ एक अल्लाह की इबादत, वंदे मातरम् के विरोध की असल वजह बताई मौलाना अरशद मदनी ने  

islam main sirf ek-allah ki ibaadat madni
islam main sirf ek-allah ki ibaadat madni

islam main sirf ek-allah ki ibaadat madni, मौलाना अरशद मदनी ने वंदे मातरम् मुद्दे पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि देश से प्यार और उसकी पूजा करना दो अलग बातें हैं। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् को लेकर धार्मिक और ऐतिहासिक मुद्दों का इस्तेमाल राजनीति में नहीं होना चाहिए।

islam main sirf ek-allah ki ibaadat madni

प्रमुख मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद (एएम) के प्रमुख Maulana Arshad Madani ने जारी बयान में कहा कि इस्लाम में sirf ek allah ki ibaadat होती है, इसलिए मुसलमान पूजा के रूप में किसी दूसरे को शामिल नहीं कर सकते। उन्होंने साफ कहा कि मुसलमानों को किसी के भी वंदे मातरम् पढ़ने या गाने पर आपत्ति नहीं है।

Maulana Arshad Madani ne Vande Mataram पर बोलते हुए कहा कि इस गीत की कुछ पंक्तियाँ ऐसी हैं, जो मुस्लिम धर्म के खिलाफ जाती हैं, जिसमें देश को एक देवी के रूप में दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि इस्लाम में किसी भी इंसान या चीज़ को भगवान जैसा मानना सही नहीं है। क्योंकि मुसलमान sirf ek allah ki Ibaadat करते हैं ।

संविधान प्रत्येक नागरिक को धार्मिक स्वतंत्रता देता है

उन्होंने आगे कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को धार्मिक स्वतंत्रता देता है। संविधान में यह स्पष्ट कहा गया है कि किसी को भी उसकी धार्मिक मान्यता के खिलाफ कोई नारा या गीत बोलने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। उन्होंने याद दिलाया कि सुप्रीम कोर्ट भी इस बात पर फैसला दे चुका है कि किसी नागरिक को राष्ट्रगान या गीत गाने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता।

देश से प्यार करना मुसलमानों के लिए कोई नई बात नहीं

Maulana Arshad Madani ne Vande Mataram पर बात करते हुए बोले कि देश से प्यार करना मुसलमानों के लिए कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में मुसलमानों और जमीयत उलेमा-ए-हिंद के नेताओं की कुर्बानियाँ सबके सामने हैं और इसका किसी को प्रमाण देने की जरूरत नहीं है।

देश में एकता, सम्मान और भाईचारे को बढ़ावा दें

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर बहस सम्मान, संवैधानिक अधिकार और धार्मिक भावनाओं के आधार पर होनी चाहिए, न कि राजनीतिक फायदे के लिए। उन्होंने सभी राजनीतिक नेताओं से अपील की कि ऐसे मुद्दों को राजनीति में इस्तेमाल न करके देश में एकता, सम्मान और भाईचारे को बढ़ावा दें। राष्ट्रीय गीत के 150 साल पूरे होने पर संसद में वंदे मातरम् पर चर्चा हुई, इसी के दौरान यह बयान सामने आया।

यह भी पढ़ें : मल्लिकार्जुन खरगे का पलटवार, तब BJP की देशभक्ति कहां थी जब श्यामा प्रसाद मुखुर्जी मुस्लिम लीग के साथ बंगाल में सरकार चला रहे थे ?

Pradeep Dabas

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • All Posts
  • Business
  • Entertainment
  • Horoscope & Bhakti
  • International
  • News
  • Sports
  • Technology
HINDUSTAN UDAY NEWS

Hindustan Uday News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो राजनीति, देश-दुनिया, खेल, व्यवसाय और लाइफस्टाइल सहित सभी प्रमुख विषयों पर सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

  • latest news in hindi
  • breaking news in hindi

©2026 Created with Hindustan Uday Digital