‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में बड़ा अपडेट: ईशा मालवीय के शो छोड़ने की चर्चा, निया शर्मा और सनी लियोनी की धमाकेदार एंट्री

Isha Malviya to leave 'Laughter Chefs 3'?
Isha Malviya to leave ‘Laughter Chefs 3’?

Isha Malviya to leave ‘Laughter Chefs 3’? टीवी का पॉपुलर कुकिंग-कॉमेडी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ अपने मजेदार एपिसोड्स से दर्शकों को खूब हंसा रहा है। आने वाले एपिसोड में निया शर्मा और सनी लियोनी की एंट्री होने वाली है, जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इसी बीच शो की कंटेस्टेंट ईशा मालवीय को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

क्या ईशा मालवीय ने छोड़ा शो ?

ईशा मालवीय के शो छोड़ने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन उन्होंने इंस्टाग्राम पर वॉइस नोट के जरिए अपने फैंस से इस बारे में बात की है। ईशा ने साफ किया कि शो में किसी को उनकी जगह रिप्लेस नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ की शूटिंग डेट्स उनकी दूसरी कमिटमेंट्स से क्लैश कर रही हैं। इसी वजह से वह फिलहाल शो में काम नहीं कर पा रही हैं।

ईशा ने फैंस से क्या कहा?

ईशा ने अपने वॉइस नोट में कहा, “दोस्तों, लाफ्टर शेफ्स वाली खबर के बाद ज्यादा टेंशन मत लो। किसी को रिप्लेस नहीं किया गया है। मेरी डेट्स मैच नहीं हो रही हैं क्योंकि मेरे पास कुछ और प्रोजेक्ट्स हैं। उनमें से एक मेरे करियर का पहला बड़ा कदम हो सकता है, इसलिए मैं उसे बीच में नहीं छोड़ सकती। आप सब मेरा साथ दें और चिंता न करें।”

ईशा ने यह भी बताया कि वह अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। जहां कुछ फैंस उनके नए सफर से खुश हैं, वहीं कई लोग उन्हें शो में मिस करने वाले हैं।

निया शर्मा और सनी लियोनी की शानदार वापसी

दूसरी ओर, शो में निया शर्मा और सनी लियोनी की एंट्री होने जा रही है। निया शर्मा हाल ही में ‘स्प्लिट्सविला X6’ में नजर आई थीं और अब वह सनी लियोनी के साथ ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के स्पेशल एपिसोड में धमाल मचाने को तैयार हैं।

शो का नया प्रोमो रिलीज हो चुका है, जिसमें निया, सनी और करण कुंद्रा की एंट्री दिखाई गई है। प्रोमो में कई मजेदार पल देखने को मिल रहे हैं, जिसे देखकर फैंस और भी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं।

अपने पुराने वीडियो देखकर शर्माईं निया शर्मा

प्रोमो में निया शर्मा खुद को इंग्लिश में “स्प्लिट्सविला X6 की शरारती लड़की” बताती हैं। इस पर अली उन्हें मजाक में हिंदी में बोलने को कहते हैं। वहीं कृष्णा कहते हैं,

“अब मैं तुम्हें शरारती लड़की से मिलवाता हूं।”

इसके बाद निया के पुराने सीजन के मजेदार वीडियो दिखाए जाते हैं, जिसमें वह जमीन पर बैठकर चीखती-चिल्लाती नजर आती हैं। अपने ही वीडियो देखकर निया शर्मा शर्म से लाल हो जाती हैं और सेट पर मौजूद सभी लोग हंसी से लोटपोट हो जाते हैं

HIndustan Uday News

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • All Posts
  • Business
  • Entertainment
  • Horoscope & Bhakti
  • International
  • News
  • Sports
  • Technology
HINDUSTAN UDAY NEWS

Hindustan Uday News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो राजनीति, देश-दुनिया, खेल, व्यवसाय और लाइफस्टाइल सहित सभी प्रमुख विषयों पर सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

  • #latest news in hindi
  • #breaking news in hindi

©2026 Created with Hindustan Uday Digital