सोमवार को सोने-चांदी के भावों में तेजी

Gold and silver prices rose on Monday
सोमवार को सोने-चांदी के भावों में तेजी

Gold and silver prices rose on Monday, आज 23 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की भावों में तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 3,362 रुपए बढ़कर 1,58,428 रुपए हो गया। इससे पहले यह 1,55,066 रुपए था। एक किलो चांदी की कीमत 15,236 रुपए बढ़कर 2,65,550 रुपए हो गई। कल इसकी कीमत 2,50,314 रुपए थी। एक्सपर्ट्स के अनुसार, आने वाले दिनों में सोने और चांदी के दाम और बढ़ सकते हैं।

आल टाइम हाई थी जनवरी में चांदी

इस साल सोने की कीमत में अब तक 25,000 रुपए और चांदी में 35,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए प्रति किलो का ऑल टाइम हाई भी छुआ। 2025 में सोने की कीमत 31 दिसंबर 2024 के 76,000 रुपए से बढ़कर 31 दिसंबर 2025 को 1.33 लाख रुपए हो गई, यानी 57,000 रुपए (75%) का इजाफा हुआ। चांदी की कीमत 86,000 रुपए से बढ़कर 2.30 लाख रुपए प्रति किलो हो गई, यानी 1.44 लाख रुपए (167%) महंगी हुई।

सोने की मांग लगातार बढ़ रही है

इन्वेस्टमेंट बैंक UBS के अनुसार, सोने की मांग लगातार बढ़ रही है। 2025 में दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने 863 टन सोना खरीदा। अनुमान है कि 2026 में यह 950 टन तक पहुंच सकता है। गोल्ड ईटीएफ में भी निवेश बढ़कर 825 टन हो सकता है। UBS का मानना है कि 2026 में सोने की कीमतें और ऊपर जा सकती हैं। साल के बीच तक सोना 6,200 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है, यानी रुपए में 1.80 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

HIndustan Uday News

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • All Posts
  • Business
  • Dharma Darshan
  • Education
  • Entertainment
  • Health & Fitness
  • Horoscope & Bhakti
  • International
  • Job
  • Lifestyle
  • News
  • Sports
  • Technology
HINDUSTAN UDAY NEWS

Hindustan Uday News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो राजनीति, देश-दुनिया, खेल, व्यवसाय और लाइफस्टाइल सहित सभी प्रमुख विषयों पर सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

  • #latest news in hindi
  • #breaking news in hindi

©2026 Created with Hindustan Uday Digital