अलर्ट दिल्लीवासियो : क्या आपने पानी का बिल नहीं भरा है तो यह खबर आपके लिए है ?

Have you not paid your water bill?
Have you not paid your water bill?

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के लंबित पानी के बिलों पर लगने वाले लेट पेमेंट सरचार्ज (LPSC) की माफी योजना की समय सीमा बढ़ा दी है। अब उपभोक्ता इस योजना का लाभ 15 अगस्त तक उठा सकेंगे।

जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने घोषणा करते हुए बताया कि यह योजना पहली और आखिरी बार बढ़ाई जा रही है, और इस फैसले को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मंजूरी मिल चुकी है। इससे पहले योजना की अंतिम तिथि 31 जनवरी थी।

क्या है LPSC माफी योजना?

इस योजना के तहत दिल्ली जल बोर्ड के उन उपभोक्ताओं को राहत दी जा रही है जिनके पानी के बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज (ब्याज) जुड़ चुका है। योजना के तहत यह अतिरिक्त सरचार्ज माफ किया जा रहा है, जिससे उपभोक्ता केवल मूल बकाया राशि जमा कर सकते हैं।

सरकार ने क्यों बढ़ाई योजना की तारीख?

जल मंत्री ने बताया कि बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने बिल भुगतान की इच्छा दिखाई, लेकिन सिस्टम और सॉफ्टवेयर की समस्याओं के कारण कई लोगों को परेशानी हुई। इसी वजह से समय सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

कितने लोगों को मिलेगा फायदा?

घरेलू कनेक्शन में लगभग 14.68 लाख उपभोक्ताओं पर बकाया था

अब तक 3 लाख से अधिक उपभोक्ता बकाया बिल जमा कर चुके हैं

कुल LPSC राशि लगभग 11,011 करोड़ रुपये थी

सरकार अब बिलिंग सिस्टम को सुधारने और पारदर्शिता लाने पर काम कर रही है।

DJB सॉफ्टवेयर अपडेट और नई व्यवस्था

जल मंत्री के अनुसार

DJB के पुराने सॉफ्टवेयर में कई तकनीकी खामियां थीं

अब बिलिंग सिस्टम को अपडेट किया जा रहा है

उपभोक्ताओं को स्पष्ट बिल दिया जाएगा जिसमें मूल राशि और सरचार्ज अलग-अलग दिखेगा

जल्द बिल जमा कराने की अपील

सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे 15 अगस्त का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपना बकाया बिल जमा करें। इस दौरान KYC प्रक्रिया पूरी की जाएगी । ऑनलाइन भुगतान को बढ़ावा दिया जाएगा ।बिलिंग सिस्टम को और बेहतर बनाया जाएगा

ज्यादा बिल की शिकायत पर क्या करें?

अगर किसी उपभोक्ता को बिल ज्यादा लग रहा है, तो सरकार जल लोक अदालत शुरू करने जा रही है जहां शिकायत का समाधान किया जाएगा।

किस्तों में भी जमा हो सकेगा बिल

सरकार बैंकों से बातचीत कर रही है ताकि उपभोक्ता किस्तों में भी पानी का बिल जमा कर सकें।

घर खाली होने पर कनेक्शन सस्पेंड कराने की सलाह

यदि कोई व्यक्ति लंबे समय तक घर से बाहर है, तो वह अपना पानी कनेक्शन अस्थायी रूप से सस्पेंड करा सकता है ताकि मीटर रीडिंग आगे न बढ़े।

कमर्शियल ग्राहकों को भी राहत जल्द

जल मंत्री ने संकेत दिया है कि जल्द ही व्यावसायिक (Commercial) उपभोक्ताओं के लिए भी 100% LPSC माफी योजना लाई जाएगी।

HIndustan Uday News

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • All Posts
  • Business
  • Comparison
  • Dharma Darshan
  • Education
  • Entertainment
  • Food
  • Health & Fitness
  • Horoscope & Bhakti
  • International
  • Job
  • Lifestyle
  • News
  • Sports
  • Technology
  • World News
HINDUSTAN UDAY NEWS

Hindustan Uday News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो राजनीति, देश-दुनिया, खेल, व्यवसाय और लाइफस्टाइल सहित सभी प्रमुख विषयों पर सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

  • #latest news in hindi
  • #breaking news in hindi

©2026 Created with Hindustan Uday Digital