Top Headlines

कांग्रेस ने Vinod Jakhar को बनाया NSUI का राष्ट्रीय अध्यक्ष , जानिए कौन है Vinod Jakhar

कांग्रेस ने शुक्रवार को एक बड़ा संगठनात्मक फैसला लेते हुए Vinod Jakhar को अपनी छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल द्वारा जारी बयान के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यह फैसला लिया। जाखड़ ने पूर्व अध्यक्ष वरुण चौधरी का स्थान लिया है।

NSUI अध्यक्ष बनने से पहले चयन प्रक्रिया

हाल ही में कांग्रेस नेतृत्व द्वारा NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए कई दावेदारों के इंटरव्यू लिए थे। संगठन में सक्रिय भूमिका और छात्र राजनीति के अनुभव को देखते हुए Vinod Jakhar को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। इससे पहले जाखड़ राजस्थान NSUI के प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभाल चुके हैं । बताया जाता है कि छात्र राजनीति में विनोद जाखड़ मजबूत पकड़ मानी जाती है।

कौन हैं विनोद जाखड़ (Vinod Jakhar) ? (पूरा जीवन परिचय)

जन्म और परिवार

  • जन्म: 7 सितंबर 1994
  • जन्मस्थान: राजस्थान के जयपुर जिले के पास विराटनगर तहसील का मेढ गांव
  • पारिवारिक पृष्ठभूमि: सामान्य दलित परिवार
  • चार भाई-बहनों में सबसे बड़े
  • 7 साल की उम्र में परिवार के साथ जयपुर आकर बस गए

शिक्षा

  • पॉलिटिकल साइंस से बी.ए.
  • वर्ष 2017 में समाजशास्त्र (Sociology) से एम.ए.
  • वर्तमान में राजस्थानी भाषा में एमए की पढ़ाई जारी

पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को उठाना शुरू किया और NSUI के सक्रिय सदस्य बने।

छात्र राजनीति में सफर

Vinod Jakhar की राजनीतिक शुरुआत

  • 2014: राजस्थान कॉलेज के अध्यक्ष चुने गए।
  • छात्र राजनीति में सक्रियता के कारण पहचान बनी।

टिकट न मिलने पर भी जीत

  • 2018: NSUI से राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए टिकट मांगा, लेकिन टिकट नहीं दिया गया । इसके पश्चात Vinod Jakhar ने आजाद चुनाव मैदान में उतरे । और राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए । यह उनकी बड़ी राजनीतिक सफलता मानी जाती है।

संगठन में बढ़ती जिम्मेदारी

  • फरवरी 2024: राजस्थान NSUI के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए।
  • संगठन विस्तार और छात्र मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाई।

NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का महत्व

Vinod Jakhar को NSUI की कमान मिलने को कांग्रेस द्वारा युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने के रूप में देखा जा रहा है। छात्र राजनीति से राष्ट्रीय स्तर तक उनका सफर संगठन में उनकी मजबूत पकड़ और जमीनी अनुभव को दर्शाता है।

HIndustan Uday News

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • All Posts
  • Business
  • Dharma Darshan
  • Education
  • Entertainment
  • Health & Fitness
  • Horoscope & Bhakti
  • International
  • Job
  • Lifestyle
  • News
  • Sports
  • Technology
HINDUSTAN UDAY NEWS

Hindustan Uday News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो राजनीति, देश-दुनिया, खेल, व्यवसाय और लाइफस्टाइल सहित सभी प्रमुख विषयों पर सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

  • #latest news in hindi
  • #breaking news in hindi

©2026 Created with Hindustan Uday Digital