दिल्ली विधानसभा और लाल किले को बम ब्लास्ट की धमकी

Bomb blast threat to Delhi Assembly and Red Fort
दिल्ली विधानसभा और लाल किले को बम ब्लास्ट की धमकी

Bomb blast threat to Delhi Assembly and Red Fort, दिल्ली के विधानसभा भवन और लाल किला को बम ब्लास्ट की धमकी मिली है। सोमवार को खालिस्तानी ग्रुप की ओर से यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई। जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और विधानसभा भवन में सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। बम स्क्वाड और डॉग स्क्वॉड दोनों ही सक्रिय हैं, लेकिन फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

लाल किले की सुरक्षा भी बढ़ाई

वहीं, लाल किले की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। इससे पहले दिल्ली के धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड के एयरफोर्स बाल भारती स्कूल को भी ईमेल धमकी मिली थी। इन स्कूलों में तुरंत कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस, बम स्क्वाड, डॉग स्क्वॉड और दिल्ली फायर सर्विस की टीमें पहुंचीं। पूरे कैंपस को खाली कराया गया, लेकिन जांच में किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। सुरक्षा एजेंसियां सतर्कता बरत रही हैं और मामले की गहन जांच जारी है।

HIndustan Uday News

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • All Posts
  • Business
  • Dharma Darshan
  • Education
  • Entertainment
  • Health & Fitness
  • Horoscope & Bhakti
  • International
  • Job
  • Lifestyle
  • News
  • Sports
  • Technology
HINDUSTAN UDAY NEWS

Hindustan Uday News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो राजनीति, देश-दुनिया, खेल, व्यवसाय और लाइफस्टाइल सहित सभी प्रमुख विषयों पर सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

  • #latest news in hindi
  • #breaking news in hindi

©2026 Created with Hindustan Uday Digital