
Bolivia Air Force Hercules aircraft crashes, 15 killed, plane was carrying cash, दक्षिण अमेरिकी देश Bolivia के El Alto शहर में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। खराब मौसम के बीच वायुसेना का हरक्यूलिस विमान क्रैश हो गया, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए। यह विमान देश के सेंट्रल बैंक के नए नोट लेकर जा रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से फिसलकर पास की व्यस्त सड़क पर जा गिरा। जिस सड़क पर विमान गिरा, वहां खड़ी 10 से 15 गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। हादसे के बाद सड़क पर विमान का मलबा, क्षतिग्रस्त कारें और लोगों के शव बिखरे नजर आए। बताया जा रहा है कि क्रॉस विंड लैंडिंग के दौरान विमान पहला टप्पा खाने के बाद लगभग सीधा हो गया था पर पॉयलट को लगा कि सरपट आगे बढ़ने की बजाय गो-एराउंड लेना ठीक है और फिर विमान हवा में उठा लिया।
Bolivia Air Force Hercules aircraft crashes, 15 killed, plane was carrying cash
सड़क पर बिखरे नोट, मची अफरातफरी
हादसे के बाद सड़क पर बैंक के नोट बिखर गए। स्थानीय लोग नोट उठाने के लिए मौके पर जमा हो गए, जिससे हालात और बिगड़ गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को पानी की बौछार और आंसू गैस का सहारा लेना पड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अफरातफरी का माहौल साफ दिखाई देता है, हालांकि इन वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
दो टुकड़ों में बंटा विमान
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, हादसे के बाद विमान दो हिस्सों में टूट गया। दुर्घटनाग्रस्त विमान राष्ट्रीय एयरलाइन का हिस्सा नहीं था, बल्कि वायुसेना का हरक्यूलिस एयरक्राफ्ट था। हादसे के बाद एल आल्टो इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
जांच शुरू, सेंट्रल बैंक करेगा प्रेस ब्रीफिंग
बोलिविया के सेंट्रल बैंक ने इस घटना पर प्रेस ब्रीफिंग की घोषणा की है। हादसे के कारणों की आधिकारिक जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन मृतकों की पहचान और संपत्ति के नुकसान का आकलन कर रहा है। यह हादसा न केवल बोलिविया बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक बड़ा सवाल खड़ा करता है—क्या खराब मौसम के बावजूद उड़ान भरना सही फैसला था?










