रायपुर भाटापारा में रियल इस्पात संयंत्र में ब्लास्ट, 6 मजदूरों की मौत, 4 घायल

Blast at steel plant 6 workers Died,10 injured
Blast at steel plant 6 workers Died,10 injured

Blast at steel plant 6 workers Died,10 injured, रायपुर के भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम बकुलाही में रियल इस्पात संयंत्र में एक बड़ा हादसा हुआ। क्लिनिकल फर्नेस की प्रक्रिया के दौरान हुए इस भारी विस्फोट में 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और 10 गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही भाटापारा ग्रामीण पुलिस और बलौदा बाजार से पुलिस दल तुरंत मौके पर पहुंचे। घायलों को भाटापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

मंत्री ने जताया दुख

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने मृतक मजदूरों की आत्मा की शांति और उनके परिवारों को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

मंत्री ने बताया कि गंभीर रूप से घायल मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए सिम्स, बिलासपुर में भेजा जा रहा है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि घायलों को तेज़ और बेहतर चिकित्सा सुविधा मिले। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी बात कही।

हादसा इतना बड़ा कि कई किलोमीटर तक दिखा धुआं

विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसमान में कई मीटर तक काला धुआं उठ गया। फर्नेस के आसपास की दीवारें काली पड़ गई थीं और परिसर में राख और जला हुआ कोयला बिखरा हुआ था।

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम जारी है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

HIndustan Uday News

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • All Posts
  • Business
  • Entertainment
  • Horoscope & Bhakti
  • International
  • News
  • Sports
  • Technology
HINDUSTAN UDAY NEWS

Hindustan Uday News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो राजनीति, देश-दुनिया, खेल, व्यवसाय और लाइफस्टाइल सहित सभी प्रमुख विषयों पर सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

  • #latest news in hindi
  • #breaking news in hindi

©2026 Created with Hindustan Uday Digital