बिहार सरकार का बड़ा फैसला: जीविका कर्मचारियों की सेलरी में 10–30% वेतन वृद्धि

Bihar JEEViKA salary hike news, बिहार सरकार ने ग्रामीण आजीविका मिशन ‘जीविका (JEEVIKA)’ से जुड़े हजारों कर्मचारियों और अधिकारियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जीविका कर्मियों के वेतन में 10 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। यह बढ़ा हुआ वेतन 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा।

नए साल का बड़ा तोहफा

इस फैसले से जीविका से जुड़े कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और राज्य में ग्रामीण विकास योजनाओं को नई गति मिलेगी। लंबे समय से वेतन बढ़ोतरी की मांग कर रहे कर्मियों के लिए यह निर्णय नए साल का बड़ा तोहफा माना जा रहा है।

किस स्तर पर कितनी बढ़ोतरी?

सरकारी आदेश के अनुसार— राज्य और जिला स्तर पर कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन में 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। ब्लॉक स्तर पर काम करने वाले कर्मियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा, जहां 20 से 30 प्रतिशत तक वेतन वृद्धि तय की गई है। जीविका परियोजना से जुड़े सभी Young Professionals को हर महीने 5,000 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। यह राशि उनकी मासिक आय में स्थायी रूप से जोड़ी जाएगी।

पदवार वेतन वृद्धि का विवरण

10% वृद्धि: निदेशक, उद्यम निदेशक, विशेष कार्यपालक अधिकारी, कार्यक्रम समन्वयक, राज्य परियोजना प्रबंधक, राज्य वित्त प्रबंधक

15% वृद्धि: जिला परियोजना प्रबंधक, प्रोग्रामर, तकनीकी पद

20% वृद्धि: ब्लॉक परियोजना प्रबंधक, थीमैटिक मैनेजर

30% तक वृद्धि: क्षेत्र समन्वयक, सामुदायिक समन्वयक, कार्यालय सहायक, लेखाकार, स्टेनो, आईटी कर्मी और अन्य ब्लॉक स्तर कर्मचारी

कार्य संरचना में बड़ा बदलाव

वेतन वृद्धि के साथ-साथ सरकार ने जीविका परियोजना के कार्य ढांचे में भी बदलाव किए हैं—

एक सामुदायिक समन्वयक अब एक ब्लॉक में तीन ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी संभालेगा।

हर ब्लॉक में दो क्षेत्र समन्वयक तैनात किए जाएंगे।

अतिरिक्त स्टाफ को आजीविका संवर्धन और जीविका निधि के कार्यों में लगाया जाएगा।

शहरी क्षेत्रों में कर्मियों को संस्थान निर्माण, प्रशिक्षण, वित्तीय समावेशन और रोजगार सृजन की जिम्मेदारी दी जाएगी।

स्वास्थ्य सुरक्षा : 5 लाख रुपये का मेडिक्लेम

नीतीश सरकार ने जीविका कर्मियों की सेहत का भी पूरा ध्यान रखा है। सभी स्तरों के कर्मचारियों को 5 लाख रुपये तक का मेडिक्लेम बीमा दिया जाएगा। गंभीर बीमारी या इलाज के समय यह बीमा कर्मचारियों और उनके परिवारों को बड़ी राहत देगा।

कर्मचारियों में खुशी की लहर

इस फैसले के बाद जीविका से जुड़े कर्मचारियों में उत्साह और खुशी का माहौल है। विशेषज्ञों का मानना है कि वेतन वृद्धि और स्वास्थ्य बीमा से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा, जिससे जीविका परियोजना की कार्य गुणवत्ता और प्रभावशीलता में सुधार होगा।

HIndustan Uday News

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • All Posts
  • Business
  • Entertainment
  • Horoscope & Bhakti
  • International
  • News
  • Sports
  • Technology
HINDUSTAN UDAY NEWS

Hindustan Uday News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो राजनीति, देश-दुनिया, खेल, व्यवसाय और लाइफस्टाइल सहित सभी प्रमुख विषयों पर सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

  • #latest news in hindi
  • #breaking news in hindi

©2026 Created with Hindustan Uday Digital