Bigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना ने जीता खिताब, फरहाना भट्ट रहीं रनर-अप

bigg boss 19 winner gaurav khanna
bigg boss 19 winner gaurav khanna

Bigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना ने जीता खिताब, फरहाना भट्ट रहीं रनर-अप | ग्रैंड फिनाले की बड़ी अपडेट्स

Bigg Boss 19 Grand Finale में गौरव खन्ना ने इस सीजन की विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। वहीं फरहाना भट्ट रनर-अप बनीं। यह ग्रैंड फिनाले रविवार रात मुंबई में आयोजित हुआ, जिसमें कई बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट जगत के सितारों ने शिरकत की।

इस सीजन में कुल 18 कंटेस्टेंट्स ने भाग लिया था और शो की शुरुआत 24 अगस्त को हुई थी।

Bigg Boss 19 Winner गौरव खन्ना को मिला 50 लाख रुपये का इनाम

गौरव खन्ना टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं।

वे पहले CID,  अनुपमा जैसे लोकप्रिय टीवी शो में नजर आ चुके हैं। शो जीतने के बाद गौरव को बिग बॉस 19 ट्रॉफी के साथ ₹50 लाख का कैश प्राइज दिया गया। सलमान खान ने मंच पर गौरव को बधाई दी और जीत का जश्न मनाया।

ग्रैंड फिनाले में सितारों का जमावड़ा

Bigg Boss 19 Finale पूरी तरह स्टार-स्टडेड इवेंट रहा। इस दौरान

कार्तिक आर्यन

अनन्या पांडे

अरमान मलिक

करण कुंद्रा

सनी लियोनी

जैसे सितारे शो में नजर आए। कार्तिक और अनन्या अपनी आगामी फिल्म “तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी” को प्रमोट करने पहुंचे।

धमकी के बावजूद पवन सिंह पहुंचे Bigg Boss 19 शो में

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने धमकी मिलने के बावजूद बिग बॉस 19 फिनाले में शिरकत की। बताया गया कि उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से कॉल आया था जिसमें कहा गया था कि वे सलमान खान के साथ स्टेज शेयर न करें।

धमकी के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी, लेकिन फिर भी उन्होंने शो में शामिल होना चुना।

सलमान खान हुए भावुक, याद किए धर्मेंद्र

फिनाले का भावुक पल तब आया जब धर्मेंद्र के वीडियो क्लिप्स दिखाए गए। याद करते हुए सलमान खान की आंखें नम हो गईं। सलमान ने बताया कि धर्मेंद्र का निधन उनके पिता सलीम खान के जन्मदिन पर हुआ था और 8 दिसंबर यानी धर्मेंद्र के जन्मदिन पर उनकी मां सलमा खान का भी जन्मदिन होता है।

तान्या मित्तल हुईं सबसे वायरल कंटेस्टेंट

शो में चौथे स्थान पर रहीं तान्या मित्तल को सलमान ने “बिग बॉस इतिहास की सबसे ज्यादा वायरल कंटेस्टेंट” कहा। दोनों ने फिनाले में काफी मजेदार बातचीत की।

सलमान खान ने लगाई बसीर अली की क्लास

सलमान ने फिनाले के दौरान बसीर अली को फटकार लगाई। शो से बाहर आने के बाद बसीर ने आरोप लगाया था कि बिग बॉस बायस्ड है। सलमान ने चेतावनी दी कि ऐसे बयान उनके करियर पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं।

Pradeep Dabas

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • All Posts
  • Business
  • Entertainment
  • Horoscope & Bhakti
  • International
  • News
  • Sports
  • Technology
HINDUSTAN UDAY NEWS

Hindustan Uday News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो राजनीति, देश-दुनिया, खेल, व्यवसाय और लाइफस्टाइल सहित सभी प्रमुख विषयों पर सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

  • #latest news in hindi
  • #breaking news in hindi

©2026 Created with Hindustan Uday Digital