
Bangladesh elections: BNP wins majority, बांग्लादेश में हुए आम चुनाव के नतीजे अब लगभग साफ हो चुके हैं। इस चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के नेतृत्व वाले गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। इसके साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे और BNP अध्यक्ष तारिक रहमान का देश का अगला प्रधानमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। मतगणना के दौरान ही BNP ने चुनाव में जीत का दावा कर दिया था। 300 सदस्यीय संसद में पार्टी ने 209 सीटें जीतकर सरकार बनाने का रास्ता साफ कर लिया है। BNP अब उस अंतरिम प्रशासन की जगह लेगी, जिसने अगस्त 2024 में आवामी लीग सरकार के सत्ता से हटने के बाद कार्यभार संभाला था।
BNP और उ जमात-ए-इस्लामी के बीच सीधी टक्कर
अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग के चुनाव मैदान में नहीं होने के कारण इस चुनाव को BNP और उसके पूर्व सहयोगी जमात-ए-इस्लामी के बीच सीधी टक्कर के रूप में देखा गया। मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार पिछले 18 महीनों से सत्ता संभाल रही थी। इस दौरान देश में 84 सूत्रीय सुधार पैकेज पर जनमत संग्रह भी कराया गया, जिसे ‘जुलाई राष्ट्रीय घोषणापत्र’ के नाम से जाना जाता है।
पीएम मोदी ने दी जीत की बधाई
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BNP प्रमुख तारिक रहमान को सोशल मीडिया के जरिए चुनावी जीत पर बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने पर वे तारिक रहमान को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। यह जीत बांग्लादेश की जनता के उनके नेतृत्व पर विश्वास को दर्शाती है। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि भारत लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा रहेगा तथा दोनों देशों के साझा विकास लक्ष्यों और आपसी संबंधों को मजबूत करने के लिए साथ काम करने को उत्सुक है।
36 साल बाद बन सकते हैं पहले पुरुष प्रधानमंत्री
BNP पहले ही घोषणा कर चुकी थी कि चुनाव जीतने पर तारिक रहमान को प्रधानमंत्री बनाया जाएगा। अगर वे इस पद की शपथ लेते हैं, तो बांग्लादेश में करीब 36 वर्षों बाद कोई पुरुष प्रधानमंत्री बनेगा। पिछले कई दशकों से देश की राजनीति में शेख हसीना और खालिदा जिया का वर्चस्व रहा है और दोनों ही बारी-बारी से प्रधानमंत्री पद संभालती रही









