
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal in Hindi) 20 February 2026, आज का दिन आपके जीवन में क्या नया मोड़ लेकर आएगा? करियर, पैसा, सेहत और रिश्तों को लेकर आज ग्रहों की चाल क्या संकेत दे रही है — पढ़ें सभी राशियों का आज का भविष्यफल।
मेष (Aries)
आज चंद्रमा बारहवें भाव में होने से आत्मविश्वास थोड़ा कम रह सकता है। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें और तनाव से दूर रहें। यात्रा के योग बन सकते हैं और कार्यस्थल पर नए लोगों से मुलाकात होगी, जिससे भविष्य की योजनाओं में मदद मिलेगी। खर्च बढ़ सकता है और पैसों के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंधों में पुरानी बातों को लेकर तनाव संभव है। सेहत का ध्यान रखें, छोटी समस्या भी बढ़ सकती है।
वृषभ (Taurus)
आज दिन की शुरुआत परिवार या बड़ों से जुड़े कामों को पूरा करने से हो सकती है। घर के कामों के कारण बाहर ज्यादा समय देना पड़ सकता है। बच्चों पर नजर रखें, वे दोस्तों में अधिक व्यस्त रह सकते हैं। कारोबार सामान्य रहेगा, लेकिन नए संपर्क भविष्य में लाभ देंगे। संपत्ति खरीदने का विचार बन सकता है। रिश्तों में दूसरों की बातों से प्रभावित न हों और साथी को समय दें। कमर दर्द या चोट की संभावना है।
मिथुन (Gemini)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। घर और बाहर दोनों जगह काम की व्यस्तता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में बेकार की बातों से दूर रहकर अपने काम पर ध्यान दें। खर्च बढ़ने से आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है, इसलिए बचत पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में विवाद से बचें और एक-दूसरे को समझने की कोशिश करें। छाती या कंधे से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
कर्क (Cancer)
आज चंद्रमा भाग्य भाव में रहेगा, जिससे भाग्य का साथ मिल सकता है। बड़ों का आशीर्वाद लेकर काम शुरू करें। नौकरी में स्थिति अनुकूल रहेगी और पुराने काम पूरे होंगे, हालांकि काम का दबाव बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी और कुछ लाभ के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ घूमने की योजना बन सकती है। मौसम के कारण हल्की परेशानी या नसों में खिंचाव हो सकता है।
सिंह (Leo)
आज घर की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, जिससे थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में दबाव रहेगा और जरूरी दस्तावेज संभालकर रखें। खर्च लगातार बना रहेगा। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे, लेकिन भावनाएं व्यक्त करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। अधिक सोच से सिरदर्द या आंखों में जलन हो सकती है।
कन्या (Virgo)
आज परिवार और निजी मामलों में व्यस्त रहेंगे और मन भावुक रह सकता है। अपनों से बातचीत करने से मानसिक शांति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी, लेकिन दूसरों के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी है। आय और खर्च दोनों बने रहेंगे। प्रेम संबंधों में साथी का सहयोग मिलेगा। दिन के अंत में थकान महसूस हो सकती है।
तुला (Libra)
आज किसी काम में जरूरत से ज्यादा हस्तक्षेप करने से बचें। घर या बाहर की व्यवस्थाओं में समय लग सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और बातचीत के कारण दिन व्यस्त रहेगा, नियमों का पालन करें। स्वास्थ्य या जरूरी चीजों पर खर्च हो सकता है। किसी नए व्यक्ति की ओर आकर्षण बढ़ सकता है, लेकिन भावनाओं में संतुलन रखें। पैरों में दर्द या जलन हो सकती है।
वृश्चिक (Scorpio)
आज घर का माहौल थोड़ा अलग महसूस हो सकता है और आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं। कुछ नया करने की इच्छा होगी। कार्यक्षेत्र में रचनात्मकता बढ़ेगी और नए लोगों से संपर्क बनेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन नई चीजों पर खर्च संभव है। रिश्तों में दूरी महसूस हो सकती है, इसलिए खुलकर बात करें। नींद की कमी से थकान रह सकती है।
धनु (Sagittarius)
आज घर और परिवार की जिम्मेदारियों में व्यस्त रहेंगे। दूसरों की मदद करेंगे, लेकिन अपनी जरूरतों का भी ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में अच्छे अवसर मिल सकते हैं, खासकर घर से काम करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। धार्मिक या पारिवारिक कार्यों पर खर्च हो सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी और साथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। खानपान और पानी का विशेष ध्यान रखें।
मकर (Capricorn)
आज भागदौड़ ज्यादा रहेगी और घर की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। भाई-बहनों से छोटी बहस हो सकती है। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण फैसले लेने में सफल रहेंगे और रचनात्मक काम करने वालों को लाभ मिलेगा। यात्रा या दोस्तों पर खर्च हो सकता है। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव और जीवनसाथी से मतभेद संभव हैं। थकान और नींद की कमी परेशान कर सकती है।
कुंभ (Aquarius)
दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी, लेकिन दोपहर बाद बदलाव महसूस होगा। यात्रा या किसी नए काम का विचार आ सकता है। बोलचाल में संयम रखें। कार्यक्षेत्र में नए संपर्क बनेंगे और सामान्य काम पूरे होंगे। बैंक या परिवार से जुड़े खर्च हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। गले या चेहरे से जुड़ी समस्या हो सकती है, इसलिए हल्का भोजन करें।
मीन (Pisces)
आज परिस्थितियां सामान्य रहेंगी। यदि मन उदास हो तो सादगी और सकारात्मक सोच अपनाएं। पढ़ाई और नई चीजें सीखने में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में नए लोगों से मुलाकात होगी और दोस्तों की सलाह लाभ दे सकती है। साझेदारी में निवेश का विचार बन सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। यात्रा के दौरान स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
Disclaimer : आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal in Hindi) 20 February 2026, आपको जो सूचना मुहैया कराई गई हैं वह केवल मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है । यहां आपको यह बताना आवश्यक है कि hindustanudaynews.com किसी मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। इसमें दी गई किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले ले।









