
शुक्रवार को टी-20 वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जहां जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराकर सभी को चौंका दिया। ब्रायन बेनेट की शानदार अर्धशतकीय पारी और ब्लेसिंग मुजरबानी की घातक गेंदबाजी से टीम ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। टी-20 वर्ल्ड कप में टूर्नामेंट का पहला बड़ा उलटफेर कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में देखने को मिला।
मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी को चुना । जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 19.3 ओवर में 146 रन पर आल आउट हो गई । जिम्बाब्वे की टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया पर दूसरी जीत है। इससे पहले जिम्बाब्वे ने 2007 में ऑस्ट्रेलिया को हराया था।
जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी—20 ओवर में 169/2
प्रमुख बल्लेबाज
ब्रायन बेनेट – 64 रन* (56 गेंद, नाबाद)
तादिवानाशे मारुमनी – 35 रन
रयान बर्ल – 35 रन
सिकंदर रजा – 25 रन* (13 गेंद, नाबाद)
ब्रायन बेनेट का टी-20 वर्ल्ड कप में पहला अर्धशतक रहा। कप्तान सिकंदर रजा ने अंत में तेज बल्लेबाजी कर टीम का स्कोर को 169 तक पहुंचा दिया।
ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी
मार्कस स्टोयनिस – 1 विकेट
कैमरन ग्रीन – 1 विकेट
अन्य गेंदबाज जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में नाकाम रहे।
ऑस्ट्रेलिया 146 रन पर ऑलआउट
170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही और पूरे ओवर भी नहीं खेल सकी और 146 रन पर सिमट गई ।
प्रमुख बल्लेबाज
मैट रेनशॉ – 65 रन (अर्धशतक)
ग्लेन मैक्सवेल – 31 रन
ट्रैविस हेड – 17 रन
मार्कस स्टोयनिस – 6 रन
जोश इंग्लिस – 8 रन
टिम डेविड – 0 रन
कैमरन ग्रीन – 0 रन
रेनशॉ ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त सहयोग नहीं मिला।
जिम्बाब्वे की घातक गेंदबाजी
ब्लेसिंग मुजरबानी – 4 विकेट (प्लेयर ऑफ द मैच)
ब्रैडली इवांस – 3 विकेट
अन्य गेंदबाजों ने भी कसी हुई गेंदबाजी कर दबाव बनाए रखा।
मुजरबानी की तेज गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिक नहीं सके।
ऑस्ट्रेलिया के लिए बढ़ी मुश्किलें
इस हार के बाद ग्रुप चरण में ऑस्ट्रेलिया की स्थिति कमजोर हो गई है। टीम अब अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। अगले दौर में पहुंचने के लिए उसे आने वाले मैच हर हाल में जीतने होंगे।
भारत-पाक मुकाबले से पहले बढ़ा रोमांच
जिस मैदान पर यह बड़ा उलटफेर हुआ, उसी मैदान पर 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यहां 170 रन का लक्ष्य भी सुरक्षित साबित हुआ है, जिससे आगामी मैच को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।









