सुपवा में 8 दिवसीय योग वर्कशॉप शुरू, 20 अप्रैल तक योगाचार्य प्रवीण कुमार पाठक देंगे टिप्स

डीएलसीसुपवा में 8 दिवसीय योग वर्कशॉप में योग करते कुलगुरु डॉ अमित आर्य एवं अन्य।
डीएलसीसुपवा में 8 दिवसीय योग वर्कशॉप में योग करते कुलगुरु डॉ अमित आर्य एवं अन्य।

13 अप्रैल 2026, रोहतक।

दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) में 8 दिवसीय योग वर्कशॉप सोमवार से शुरू हो गई। वीसी ऑफिस के सामने स्थित लॉन में चली वर्कशॉप में एशियन गोल्ड मेडलिस्ट योगाचार्य प्रवीण कुमार पाठक ने आसन, ध्यान व मुद्राएं सिखाईं। इस दौरान सुपवा की फैकेल्टी, स्टाफ, छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

योग वर्कशॉप का आयोजन गर्ल्स हॉस्टल व डीन स्टूडेंट वेल्फेयर की ओर से मानसिक कल्याण क्लब के तत्वावधान में किया गया। इसका समापन 20 अप्रैल को होगा। पहले दिन सोमवार को योग वर्कशॉप के दो सेशन सुबह व शाम को चले। हर रोज सुबह 6:30 बजे से 8 बजे तक व शाम को 6 से 7 बजे तक वर्कशॉप चलेगी। योग वर्कशॉप के शुरुआती सेशन में डीएलसीसुपवा के कुलगुरु डॉ अमित आर्य व रजिस्ट्रार डॉ गुंजन मलिक मनोचा ने भी शिरकत की। वर्कशॉप के दौरान योगाचार्य प्रवीण कुमार पाठक ने उपस्थितजनों को अच्छा स्वास्थ्य रखने के लिए जरूरी दिनचर्या व भोजन की जानकारी देते हुए कहा कि योग को जीवन में अपनाने से कितने ही रोग स्वत: दूर भागने लगते हैं।

डीएलसीसुपवा में 8 दिवसीय योग वर्कशॉप में योग कराते योगाचार्य प्रवीण कुमार पाठक।
डीएलसीसुपवा में 8 दिवसीय योग वर्कशॉप में योग कराते योगाचार्य प्रवीण कुमार पाठक।

उन्होंने अपनी स्किल्स को इंप्रूव करने के टिप्स देते हुए योग अभ्यास के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उपस्थितजनों को आसन, प्राणायाम, मुद्राएं और मेडिटेशन की महता बताते हुए इनका अभ्यास कराया। कुलगुरु डॉ अमित आर्य ने कहा कि इस वर्कशॉप का उद्देश्य सुपवा परिवार को योग के माध्यम से स्वस्थ व संतुलित जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है। योग वर्कशॉप के दौरान डीन अकेडमिक अफेयर्स डॉ अजय कौशिक, विजुअल आर्ट्स फैकेल्टी के एफसी विनय कुमार समेत सुपवा की फैकेल्टी, टीचिंग स्टाफ, नॉन टीचिंग स्टाफ, छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे।

HIndustan Uday News

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • All Posts
  • Business
  • Entertainment
  • Horoscope & Bhakti
  • International
  • News
  • Sports
  • Technology
HINDUSTAN UDAY NEWS

Hindustan Uday News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो राजनीति, देश-दुनिया, खेल, व्यवसाय और लाइफस्टाइल सहित सभी प्रमुख विषयों पर सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

  • latest news in hindi
  • breaking news in hindi

©2026 Created with Hindustan Uday Digital