
winked at a female journalist, पाकिस्तान में सेना की मीडिया विंग ISPR के प्रवक्ता मेजर जनरल अहमद शरीफ चौधरी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चर्चा में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे सवाल पूछने वाली महिला पत्रकार को आंख मारते हुए नजर आए।
दरअसल, महिला पत्रकार ने उनसे पूछा था कि इमरान खान पर लगे नए आरोप—जैसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा, एंटी-स्टेट गतिविधियां और दिल्ली से निर्देश लेकर काम करना—पहले लगाए गए आरोपों से किस तरह अलग हैं, और क्या आगे कोई बड़ी कार्रवाई की उम्मीद की जा सकती है?
इस सवाल के जवाब में चौधरी ने तंज कसते हुए कहा—
“एक चौथा पॉइंट जोड़ लें… वह (इमरान खान) मानसिक रूप से बीमार भी हैं।”
यह कहते ही उन्होंने मुस्कुराते हुए winked at a female journalist। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना शुरू हो गई।
एक यूजर ने लिखा— winked at a female journalist
“ये सब कैमरे के सामने हो रहा है… पाकिस्तान में लोकतंत्र पूरी तरह खत्म हो चुका है।”
एक अन्य ने कहा—
winked at a female journalist
“यह देश अब मजाक बन चुका है।”
इमरान खान पर चौधरी के लगातार हमले
कुछ दिनों पहले भी मेजर जनरल चौधरी ने इमरान खान को “नार्सिसिस्ट” (स्वयंभक्त) बताया था। उन्होंने आरोप लगाया कि इमरान खान को लगता है कि अगर वे सत्ता में नहीं हैं तो व्यवस्था का अस्तित्व ही खत्म हो जाना चाहिए। winked at a female journalist
उन्होंने यह भी दावा किया कि जेल में इमरान से मिलने जाने वालों का उपयोग सेना के खिलाफ नफरत फैलाने के लिए किया जा रहा है। चौधरी ने कहा कि सेना और जनता के बीच दरार पैदा करने की कोशिश किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यह बयान उस समय आया जब इमरान खान ने सोशल मीडिया पर सेना प्रमुख जनरल मुनीर को मानसिक रूप से अस्थिर बताया था और कहा था कि वे पाकिस्तान में संविधान और कानून को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
पहले भी नेताओं पर लगे हैं छेड़छाड़ के आरोप
winked at a female journalist, यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान के किसी वरिष्ठ अधिकारी पर महिलाओं के साथ अनुचित व्यवहार के आरोप लगे हों। लगभग 13 साल पहले पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे महिला पत्रकार शेरी रहमान को मंच पर गलत तरीके से छूते दिखाई दिए थे। हालांकि, उस समय दोनों ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी, लेकिन मामला काफी विवादों में रहा।
इमरान खान भी इसी तरह के विवादों में फंस चुके हैं
खुद इमरान खान पर भी ऐसे आरोप लग चुके हैं। करीब तीन साल पहले उनका एक कथित ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे अपनी पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता से अश्लील बातचीत करते हुए सुने गए थे और कथित तौर पर मुलाकात की मांग कर रहे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह ऑडियो उस समय रिकॉर्ड किया गया था जब वे प्रधानमंत्री थे।
हालांकि, इमरान खान की पार्टी ने इस ऑडियो को फर्जी बताया था।
यह पूरा मामला पाकिस्तान में सत्ता, सेना और राजनीति के टकराव को एक बार फिर सुर्खियों में ला रहा है—जहां राजनीतिक बयानबाज़ी और व्यक्तिगत विवाद अब प्रेस कॉन्फ्रेंस तक पहुंच चुके हैं।









