Violence in Bangladesh, आगजनी और हिंसा का ताडंव, मीडिया संस्थानों को किया आग के हवाले, उस्मान हादी की मौत के बाद बिगड़े हालात

Violence in Bangladesh,
Violence in Bangladesh, आगजनी और हिंसा का ताडंव

Violence in Bangladesh Latest News के अनुसार, बांग्लादेश इस समय गंभीर राजनीतिक और सामाजिक संकट से गुजर रहा है। Opposition leader Usman Hadi की मौत के बाद देश के कई हिस्सों में violent protests देखने को मिले हैं। हालात इतने बिगड़ गए कि मीडिया हाउस, राजनीतिक दफ्तर और सांस्कृतिक संस्थान हिंसा का निशाना बन गए। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने शनिवार को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है

Usman Hadi Death से भड़का जनआक्रोश

Usman Hadi, जो 2024 के student-led movement के बड़े चेहरों में से एक थे, को 12 दिसंबर को election campaigning के दौरान सिर में गोली मारी गई थी। इलाज के लिए Singapore ले जाया गया, जहां गुरुवार रात उनकी मौत हो गई।

उनकी मौत की खबर फैलते ही समर्थक सड़कों पर उतर आए और “Tum kaun ho, main kaun hoon – Hadi, Hadi” जैसे नारे लगाए गए।

Media Under Attack: Daily Star और Prothom Alo Office में आग

प्रदर्शनकारियों ने Bangladesh के सबसे बड़े media houses — Daily Star और Prothom Alo — के offices में घुसकर तोड़फोड़ और arson किया।

आग लगने के बाद करीब 25 journalists तीन घंटे तक अंदर फंसे रहे, जिन्हें बाद में सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Daily Star की एक reporter ने सोशल मीडिया पर लिखा,

“I can’t breathe, smoke everywhere. We are trapped inside.”

हमलों के चलते आज दोनों अखबारों की print और online services बंद रखी गई हैं।

Hindu Youth Killing: धर्म के नाम पर भीड़ की हैवानियत

इसी बीच communal violence in Bangladesh की एक खौफनाक घटना सामने आई।

भालुका इलाके में Hindu youth Deepu Chandra Das को धर्म का अपमान करने के आरोप में भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला।

इसके बाद युवक को नग्न कर पेड़ से लटकाया गया और शव को आग लगा दी गई। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोग religious slogans लगाते दिख रहे हैं।

Political & Cultural भवन भी निशाने पर

हिंसा के दौरान:

छायानोट भवन (cultural organization) में आगजनी

अवामी लीग के कई offices में तोड़फोड़

पूर्व मंत्री के घर पर हमला

शेख मुजीबुर्रहमान के आवास में नुकसान

इन घटनाओं ने साफ कर दिया है कि विरोध अब पूरी तरह law and order crisis में बदल चुका है।

Indian Mission पर पत्थरबाजी

Chattogram में Indian Assistant High Commission के बाहर प्रदर्शनकारियों ने पत्थर फेंके और anti-India slogans लगाए। पुलिस को tear gas और lathi charge का सहारा लेना पड़ा।

Government Action & Advisory

Interim President Muhammad Yunus ने emergency high-level meeting बुलाई है।

Usman Hadi killers पर 5 million taka reward घोषित किया गया है।

सरकार ने शनिवार को state mourning day भी घोषित किया है।

भारत ने भी हालात को देखते हुए अपने नागरिकों के लिए travel advisory जारी की है।

Bangladesh Election से पहले बढ़ी चिंता

Bangladesh में 12 February elections से पहले इस तरह की political violence ने स्थिरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। Experts मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में हालात और sensitive हो सकते हैं।

Pradeep Dabas

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • All Posts
  • Business
  • Entertainment
  • Horoscope & Bhakti
  • International
  • News
  • Sports
  • Technology
HINDUSTAN UDAY NEWS

Hindustan Uday News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो राजनीति, देश-दुनिया, खेल, व्यवसाय और लाइफस्टाइल सहित सभी प्रमुख विषयों पर सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

  • #latest news in hindi
  • #breaking news in hindi

©2026 Created with Hindustan Uday Digital