UAE राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद आज भारत दौरे पर,क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी होगी चर्चा

UAE President Sheikh Mohammed bin Zayed on India visit today
UAE President Sheikh Mohammed bin Zayed on India visit today

UAE President Sheikh Mohammed bin Zayed on India visit today, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान आज भारत की आधिकारिक यात्रा पर आ रहे हैं। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब पश्चिम एशिया में हालात काफी तनावपूर्ण हैं। ईरान और अमेरिका के बीच रिश्ते बिगड़ चुके हैं, यमन को लेकर सऊदी अरब और UAE के बीच मतभेद सामने आ रहे हैं और गाजा में राजनीतिक हालात लगातार अस्थिर बने हुए हैं। ऐसे में भारत-UAE संबंधों पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं

राष्ट्रपति बनने के बाद तीसरी, एक दशक में पांचवीं भारत यात्रा

शेख मोहम्मद बिन जायद की यह यात्रा बतौर राष्ट्रपति भारत की तीसरी और पिछले 10 वर्षों में पांचवीं यात्रा है। UAE में भारतीय दूतावास ने इस दौरे को भारत-UAE व्यापक रणनीतिक साझेदारी (Comprehensive Strategic Partnership) के लिए एक नया मील का पत्थर बताया है। दूतावास के मुताबिक, यह यात्रा दोनों देशों के नेतृत्व को भविष्य की नई रणनीतिक दिशा तय करने का अवसर देगी।

भारत क्यों आ रहे हैं UAE के राष्ट्रपति?

बीते कुछ वर्षों में भारत और UAE के रिश्ते लगातार मजबूत हुए हैं। सितंबर 2024 में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और अप्रैल 2025 में UAE के उप प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम भारत आए थे। इन यात्राओं ने दोनों देशों के राजनीतिक, आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को और गहराई दी है।

क्यों अहम है यह दौरा?

शेख मोहम्मद बिन जायद की यह यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब भारत और UAE के बीच संबंध सिर्फ कूटनीतिक नहीं बल्कि आर्थिक और ऊर्जा साझेदारी के स्तर पर भी बेहद मजबूत हैं। दोनों देश एक-दूसरे के शीर्ष व्यापार और निवेश भागीदारों में शामिल हैं।

भारत-UAE संबंधों को मजबूती देने वाले प्रमुख कारक

  • व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (CEPA)
  • स्थानीय मुद्रा निपटान प्रणाली (LCS)
  • द्विपक्षीय निवेश संधि
  • ऊर्जा क्षेत्र में दीर्घकालिक आपूर्ति समझौते

क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी होगी चर्चा

भारतीय दूतावास के अनुसार, यह यात्रा दोनों नेताओं को क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार साझा करने का भी मंच देगी। इससे पहले शेख मोहम्मद बिन जायद:

  • सितंबर 2023 में G20 लीडर्स समिट में शामिल हुए
  • नवंबर 2023 में वर्चुअल ग्लोबल साउथ समिट में भाग लिया
  • जनवरी 2024 में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के मुख्य अतिथि रहे

भारत-UAE रिश्ते लगातार हो रहे हैं मजबूत

पिछले पांच वर्षों में भारत और UAE के रिश्तों में अभूतपूर्व मजबूती देखने को मिली है। व्यापार, निवेश, ऊर्जा, रक्षा, तकनीक और रणनीतिक सहयोग के क्षेत्र में दोनों देशों की जुगलबंदी लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। मौजूदा वैश्विक तनाव के दौर में यह यात्रा भारत-UAE साझेदारी को और मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा सकती है।

HIndustan Uday News

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • All Posts
  • Business
  • Entertainment
  • Horoscope & Bhakti
  • International
  • News
  • Sports
  • Technology
HINDUSTAN UDAY NEWS

Hindustan Uday News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो राजनीति, देश-दुनिया, खेल, व्यवसाय और लाइफस्टाइल सहित सभी प्रमुख विषयों पर सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

  • #latest news in hindi
  • #breaking news in hindi

©2026 Created with Hindustan Uday Digital